RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ पर थिरकती नजर आईं नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे, देखें इनकी सुपर एनर्जी!
इस उम्र में भी किया शानदार डांस!

साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म RRR को लोगों ने खूब प्यार दिया है। जहां इस फिल्म को विदेशों में सराहा गया, वहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही इसका गाना नाटू-नाटू भी काफी पसंद किया गया है। नाटू-नाटू गाने को हाल ही में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला है। देश से लेकर विदेश तक इस गाने का काफी क्रेज है। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे एक साथ RRR के गाने नाटू-नाटू पर डांस करती नजर आईं। जिसका वीडियो पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
बता दें, एवरग्रीन एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे अपनी खास दोस्त और एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ डांस करती नजर आईं। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीतने के बाद इतिहास रच दिया। इस गाने का क्रेज आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स के बीच भी खूब देखा जाता है। इस बीच, पद्मिनी कोल्हापुरे और नीतू कपूर को नाटू-नाटू गाने के हुक स्टेप पर डांस करते हुए देखा गया। जिसका वीडियो पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोग जोर-जोर से तालियां बजा रहे हैं और इन एक्ट्रेसेस के इस डांस का लुत्फ उठा रहे हैं।
और पढ़े: “Tollywood Deserves Recognition”: Lauren Gottlieb Apologises For Calling ‘Naatu Naatu’ Bollywood Song!
View this post on Instagram
57 साल की पद्मिनी कोल्हापुरे और 64 साल की नीतू कपूर ने नाटू-नाटू गाने पर अपने शानदार डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘अपनी फेवरेट नीतू कपूर के साथ नाटू-नाटू गाने पर डांस।’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पद्मिनी ब्लू कलर के टॉप और ब्लैक कलर के पैंट में नजर आ रही हैं। वहीं नीतू व्हाइट टॉप और ब्लेजर के साथ पर्पल पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर दोनों एक्ट्रेस के फैन्स अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा कि, ‘विश्वास नहीं कर सकता 64 की उम्र में ऐसी ऊर्जा और लुक’, दूसरे ने लिखा, ‘दो लेजेंड्स की ट्विनिंग..दोनों मेरे पसंदीदा हैं’, तीसरे ने लिखा, ‘क्या बात है सुपर’। ऐसे ही तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं।
मजे की बात ये है की, RRR में नीतू कपूर की लाडली बहु और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी थी। अपनी लड़की बहु की फिल्म के गाने पर नाचते हुए नीतू कपूर ने बेहद एंजॉय किया। नीतू कपूर के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जुगजग जियो में देखा गया था। इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द ही सनी कौशल और श्रद्धा श्रीनाथ के साथ फिल्म लेटर्स टू मिस्टर खन्ना में नजर आएंगी। जबकि पद्मिनी कोल्हापुरे आखिरी बार 1976 में आई फिल्म जिंदगी में नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर हैं।
और पढ़े: नीतू कपूर से लेकर महीप कपूर तक: इन Bollywood Wives ने अपनी पति के अफेयर्स पर डाला है पर्दा!
गौरतलब है कि, पद्मिनी कोल्हापुरे कई फिल्मों में नीतू कपूर के पति ऋषि कपूर के साथ काम कर कर चुकीं है। ऋषि कपूर के जाने के बाद पद्मिनी अक्सर नीतू कपूर से मिलती हैं। ऐसे में नीतू और पद्मिनी के इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग है।
नीतू कपूर, नेहा धूपिया और इन सेलेब्स ने की आलिया भट्ट के Met Gala लुक की तारीफ, दिया भर भर कर प्यार!
First Published: May 02, 2023 8:22 PM