राखी सावंत को जबरन किस करने के मामले में फंसे थें मीका सिंह, 17 साल बाद की FIR रद्द करने की मांग!

मीका ने राखी को किया था किस!

राखी सावंत को जबरन किस करने के मामले में फंसे थें मीका सिंह, 17 साल बाद की FIR रद्द करने की मांग!

सिंगर मीका सिंह और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक फिर से लाइमलाइट में नजर आ रहे हैं। 17 साल पहले 2006 में मीका सिंह राखी सावंत को भरे महफिल में जबरन किस करते नजर आये थे। उस दौरान दोनों इस मामले को लेकर काफी सुर्खियों में भी थे। राखी सावंत ने इस घटना के बाद मीका सिंह पर FIR भी दर्ज कराई थी। सिंगर मीका सिंह का जबरन राखी को किस करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वहीं अब एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत द्वारा दायर की गई छेड़छाड़ की शिकायत को रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिंगर मीका 17 साल बाद अब राखी द्वारा उनके खिलाफ दायर की गई शिकायत से बरी होना चाहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

राखी सावंत के वकील ने कहा.. 

सिंगर मीका सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि, 2006 के मामले को रद्द किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने राखी के साथ मामला सुलझा लिया है। सोमवार के दिन मीका सिंह के वकील द्वारा यह याचिका जस्टिस पीडी नाइक के बेंच के समक्ष पेश की गई। इस याचिका पर राखी सावंत के वकील ने कोर्ट को बताया कि, सिंगर का FIR रद्द करने की सहमति देने वाला हलफनामा हाई कोर्ट के रजिस्ट्री हाउस में गुम हो गया था। इसलिए उसका पता नहीं चला, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें अगले सप्ताह तक नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

और पढ़े: राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा के बयान पर दिया पलटवार, कहा ‘अब क्यों बोल रही हैं …’

वहीं सिंगर मीका सिंह के वकील ने बताया कि, यह मामला पिछले 17 सालों से अटका हुआ है और सिंगर के खिलाफ चार्जशीट फाइल की जा चुकी है, लेकिन आरोप तय किए जाना बाकी है। मीका के वकील ने ये भी बताया कि, मीका और राखी ने अपने पुराने मतभेदों को भुला दिए हैं और अपने पुराने मुद्दे को सुलझा लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

आपको बता दें, साल 2006 में मीका सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी के दौरान भरी महफिल में राखी सावंत के बिना इजाजत उन्हें जबरन किस कर लिया था। इसके बाद राखी ने मीका के खिलाफ छेड़खानी की FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद मीका को पुलिस द्वारा जबरन किस करने और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद मीका जमानत पर रिहा हो गए। फिलहाल दोनों इस पुराने मामले को भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं।

वहीं राखी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी का वीडियो और तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि राखी की ये शादी भी काफी सुर्खियों में है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी, मारपीट और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप दर्ज कराएं थे। इसके बाद पुलिस ने आदिल को अरेस्ट भी कर लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

और पढ़े: राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की दुश्मनी हुई खत्म, गले लगा कर मांगी माफी!

राखी सावंत एक ऐसी व्यक्ति है जिसे हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहना पसंद है, और साथ ही ख़बरों में बने रहने के लिए वह उटपटांग चीजे भी करती दिखाई देती है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में और रियलिटी शो में काम किया है। वहीं इस बीच सालों बाद राखी और मीका का यह मामला सामने आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले में कोर्ट का क्या फैसला आता है।

Image Courtesy: Twitter

Rakhi Sawant’s Husband Adil Durrani Accused Of Rape By Iranian Female Student, FIR Filed

First Published: April 11, 2023 5:52 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!