मीरा चोपड़ा ने किया बहन प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट; कहा, ‘उसकी सफलता ही है करारा जवाब’!
कंगना रनौत के ट्वीट को किया रीट्वीट!

हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कई सारे चौंका देने वाले खुलासे किए है। इन खुलासों में प्रियंका ने कुछ ऐसी ऐसी बातें कही है, जिस वजह से वह सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इसी पॉडकास्ट में प्रियंका ने उन्होंने बॉलीवुड के बारे में भी चौंका देने वाली बात कही। उसने अमेरिका जाने की वजह और साथ ही बॉलीवुड और भारत छोड़ जाने का कारन भी बताया। बॉलीवुड की गंदी राजनीती से प्रियंका चोपड़ा परेशान हो गयी थी। उसकी इस बात का समर्थन प्रियंका की बहन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने भी किया।
View this post on Instagram
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान, प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया की, उसने अमेरिका सेटल होने का निर्णय क्यों लिया और साथ ही भारत और बॉलीवुड क्यों छोड़ा। साथ में प्रियंका ने यह भी बात बताई की, उन्हें कैसे ‘कॉर्नर’ किया जा रहा था और किसी अच्छे प्रोजेक्ट में कास्ट नहीं किया जा रहा था। प्रियंका के इस चौंका देने वाले बयान के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से उसे कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। जिसमें कंगना रनौत, विवेक अग्निहोत्री, अमाल मालिक और इंडस्ट्री के कई जाने माने लोग शामिल है। इस बात पर अब प्रियंका की बहन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा भी उनके सपोर्ट में सामने आई है।
और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा; कहा, फिल्मों में उनकी सावली त्वचा को किया था गोरा!
View this post on Instagram
अपनी एक्ट्रेस बहन का समर्थन करते हुए मीरा चोपड़ा ने ट्वीट किया है। प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड की कमेंट पर ‘क्वीन’ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उसका सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया था। कंगना ने अपने ट्वीट में प्रियंका को ‘सेल्फमेड वुमन’ कहा है, और यह भी कहा की, इंडस्ट्री के लोगों ने ही साथ मिलकर उसे इंडस्ट्री से बाहर निकलने मजबूर किया। मीरा ने अपने ट्वीटर हैंडल से कंगना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी बहन का समर्थन किया है। प्रियंका के सपोर्ट में मीरा कहती है की, कोई इंडस्ट्री के बाहर का आए और कितना भी अच्छा काम कर सफल हो जाए, फिर भी उसे इंडस्ट्री में कोई स्वीकार नहीं करता। ऐसे लोगों को बाहर निकालना, उन्हें महत्त्व न देना यह सब शुरू ही रहेगा, कभी बंद नहीं हो सकता।
No matter how big or successfull an outsider becomes, but in the end they willl still be an outsider. Cutting them, smothering them will never stop, if u dont follow the rule book. But what @priyankachopra achieved is a tight slap on their faces!! https://t.co/66tBR2ICJZ
— Meera Chopra (@MeerraChopra) March 28, 2023
मीरा ने बहन के सपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा की तरफ भी की। मीरा ने यह भी कहा की, प्रियंका ने इतनी सफलता हासिल की है, की उसकी सफलता ही ऐसे लोगों के लिए एक करारा तमाचा है जो उसे इंडस्ट्री से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।
और पढ़े: “Bootlicking, Powerplay Reality In Bollywood,” Says Composer Amaal Malik On Priyanka Chopra’s Revelation
मीरा और प्रियंका चोपड़ा के बिच मनमुटाव के कारन वह कभी साथ नहीं दिखी। लेकिन ममीरा के बहन के लिए इस सपोर्ट को देख नेटिजन्स उसकी तारीफ़ करते दिखाई दे रहे है। दोनों बहनों के परिवार एक समय काफी करीब थे, लेकिन दोनों बहने एकदूसरे से ज्यादा करीब नहीं है। प्रियंका ने हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दरम्यान बॉलीवुड के बारे में कहते हुए कहा था की, वह इंडस्ट्री के पॉलिटिक्स से परेशान हो गयी थी और इसीलिए उसने बॉलीवुड से ब्रेक लिया।
First Published: March 29, 2023 2:42 PM