मलाइका अरोड़ा ने ईस्टर के मौके पर अर्जुन कपूर को भेजा खास तोहफा, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट!

अर्जुन कपूर को भा गया गर्लफ्रेंड का गिफ्ट!
मलाइका अरोड़ा ने ईस्टर के मौके पर अर्जुन कपूर को भेजा खास तोहफा, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट!

ईसाई धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक ईस्टर का त्योहार भी हमारे देश में बहुत अच्छे से मनाया जाता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स भी इस त्योहार को अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड के पावर कपल  कहे जाने वाले अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में ईस्टर विश किया है। दोनों अक्सर अपने काम के साथ-साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज के दिन पर मलाइका ने ईस्टर सेलिब्रेट करते हुए अर्जुन कपूर को इस मौके पर खास तोहफा भेजा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

आज यानी 9 अप्रैल को पूरी दुनिया में ईसाई समुदाय के लोग अपना पवित्र त्योहार ईस्टर धूमधाम से मना रहे हैं। ईसाई धार्मिक ग्रंध बाइबिल के अनुसार ईस्टर संडे के दिन भगवान यीशु दोबारा जीवित हो गए थे। इसलिए यह दिन भगवान यीशु के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। ईस्टर के इस त्योहार को लोग 40 दिनों तक धूमधाम से मनाते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, मिठाइयां बाटते हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने अपने तरीके से ईस्टर मनाते दिखाई देते है। इस त्यौहार को खास तरीके से मनाने में हर साल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक कदम आगे रहती है।

वहीं इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को ईस्टर के मौके पर खास तोहफा भेजा है। इस गिफ्ट में मलाइका ने अर्जुन कपूर को बेहद खास आइसक्रीम भेजी है, जिसके बारे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। अर्जुन ने मलाइका द्वारा भेजी गई आइसक्रीम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘जब आपको मलाइका अरोड़ा से ईस्टर के लिए हेल्दी आइसक्रीम मिले’।

 

और पढ़े: Easter 2023: ईस्टर पर बनाए यह 4 स्वादिष्ट रेसिपी, बच्चे भी करेंगे एंजॉय!

अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम स्टोरी को मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हैप्पी ईस्टर विश किया।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में सिंगर गुरु रंधावा के गाने तेरा ही ख्याल में नजर आई थीं। पिछले साल मलाइका अरोड़ा अपने शो मूविंग विद मलाइका को लेकर काफी चर्चा में रहीं। शो की स्ट्रीमिंग 5 दिसंबर से डिज्नी हॉटस्टार पर शुरू हुई थी। इस शो में मलाइका ने ट्रोलिंग से लेकर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर चर्चा की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

40 दिन तक मनाया जाता हैं ईस्टर का त्यौहार

आपको बता दें, ईसाई धर्म के पवित्र ग्रंध बाइबल के मुताबिक, हजारों साल पहले शुक्रवार के दिन येरुशलम की पहाड़ियों पर भगवान यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके बाद रविवार के दिन भगवान यीशु दोबारा जीवित हो गए थे। यीशु के दोबारा जन्म के 40 दिनों तक जीवित रहे और इस दौरान उन्होंने अपने शिष्यों को प्यार और करुणा की शिक्षा प्रदान की। इसके बाद फिर यीशु 40 दिनों के बाद स्वर्ग चले गए। इसलिए पूरे 40 दिनों तक ईस्टर का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

और पढ़े: मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया उसके फिटनेस का सीक्रेट, इन 5 डिशेस को ट्राई कर आप भी रहे फिट!

ईस्टर का त्यौहार हमारे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। राजनीतिक जगत से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी इस त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। जिस तरीके से मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को ईस्टर के मौके पर इस तरह का स्वादिष्ट और हेल्दी गिफ्ट दिया है, जो अर्जुन को बेहद पसंद आया है। हमारी तरफ से भी आप सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं।

7 Mouth-Watering Dishes You Should Definitely Try This Easter

 

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!