स्पोर्ट्स डे मनाने बच्चों संग खेल के मैदान में पहुंचीं करीना कपूर और जेनेलिया डिसूजा, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भले ही बड़ी सेलेब्रिटी हों, लेकिन जब बात मां के फर्ज की आती है तो वह अपना काम छोड़कर अपने बच्चों के साथ समय बिताती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस करीना कपूर और जेनेलिया डिसूजा अपने बच्चों के स्कूल में आयोजित हो रहे स्पोर्ट्स डे पर पहुंचीं और दोनों बी-टाउन मॉम्स अपने बच्चों को सपोर्ट करती भी नजर आईं। स्पोर्ट्स डे खत्म होने के बाद पैपराजी ने जेनेलिया डिसूज़ा और करीना कपूर के बच्चों को स्पॉट किया। गौरतलब है कि करीना कपूर और जेनेलिया डिसूजा अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट होती रहती है।

बता दें, स्पोर्ट डे के मौके पर करीना कपूर अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान को चीयर करती नजर आईं। तैमूर और करीना को मुंबई के जुहू इलाके में स्पॉट किया गया। वहीं, स्पोर्ट्स डे में जेनेलिया डिसूजा भी उनके बच्चों रियान और राहिल के साथ उनका सपोर्ट करती नजर आईं। इन सुपर मॉम्स के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना कपूर ग्रे टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं। वहीं तैमूर स्पोर्ट्स डे की स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए दिख रहे हैं। उसने रेड कलर के जूते के साथ येलो कलर की टी-शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहन रखी है। जेनेलिया डिसूजा की बात करें तो उन्होंने कूल टी-शर्ट और जॉगर्स पहना हुआ है। उनके दोनों बेटे भी तैमूर की तरह ही स्पोर्ट्स डे यूनिफॉर्म पहने नजर आए।

और पढ़े: Genelia D’Souza’s Idea Of A Perfect Saree Is Not Too Filmy And We Love It!

जेनेलिया डिसूजा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वाइरल हो चूका है। इस वीडियो में जेनेलिया उसके बच्चों के साथ मीडिया को हाथ जोड़ते नजर आ रहे है। जैसे की हम जानते ही है की, जभी भी जेनेलिया और रितेश देशमुख अपने बच्चों के साथ बहार जाते है और पैपराजी उन्हें स्पॉट करते है, तब उन्हें दोनों बच्चे उन्हें हाथ जोड़कर नमस्कार करते है। इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं। एक ने लिखा कि, ‘ऐसे संस्कारी बच्चे। हम भारतीय हैं और भारतीय होने पर हमें गर्व है।’, दूसरे ने लिखा, ‘यह बच्चे बहुत अच्छे व्यवहार वाले हैं’, तीसरे ने लिखा, ‘एक जेनेलिया एक रितेश दोनों के कार्बन कॉपी हैं दोनो बच्चे’। ऐसे ही तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं।

इस फिल्म में आएंगी नजर:

करीना कपूर के काम की बात करें तो वह आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। अब करीना कपूर जल्द ही सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल एक्ट्रेस तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग में बिजी हैं। करीना के फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन फिल्मों के अलावा करीना कपूर हंसल मेहता की आगामी फिल्म ‘द डिवोकेशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में भी जल्द नजर आने वाली है।

वहीं जेनेलिया डिसूजा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म ‘वेद’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में जेनेलिया अपने पति रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। जेनेलिया फिल्म ‘वेद’ से पहले ‘मस्ती’, ‘तेरे नाल लव हो गया’ और ‘मिस्टर मम्मी’ जैसी फिल्मों में अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आ चुकी हैं।

और पढ़े: Riteish Deshmukh Says His Ego Was Hurt When He Was Called Genelia’s Husband. Wow, Another Fragile Male Ego

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कितनी भी बड़ी स्टार बन जाएं लेकिन जब बात मां की आती है तो यही एक्ट्रेसेस अपने काम को पीछे छोड़कर अपने बच्चे के साथ समय बिताना ज्यादा उचित समझती हैं। हालांकि करीना कपूर और जेनेलिया डिसूजा को अक्सर अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है।

Image Courtesy: Filmfare