आज यानी 9 अप्रैल को पूरी दुनिया में ईस्टर का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। 40 दिनों तक धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार को बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स काफी अच्छे तरीके से मनाना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर भी इस साल अपने परिवार के साथ ईस्टर मना रही हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बच्चे तैमूर और जेह की कुछ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने सोहा अली खान और करिश्मा कपूर के बच्चों की भी तस्वीर शेयर की। करीना कपूर ने अपने चाहने वालों और फैन्स को इस दिन की शुभकामनाएं भी दी हैं।
आज पूरी दुनिया में ईसाई समुदाय के लोग अपना पवित्र त्योहार ईस्टर धूमधाम से मना रहे हैं। ईसाई धर्म के धर्मग्रंथ बाइबिल के अनुसार संडे के दिन भगवान यीशु पुनः जीवित हो गए थे। ऐसे में इस दिन भगवान यीशु के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ईस्टर के इस त्योहार को लोग 40 दिनों तक धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और बधाइयां भी देते हैं। वहीं इस बीच एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने ईस्टर संडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
और पढ़े: मलाइका अरोड़ा ने ईस्टर के मौके पर अर्जुन कपूर को भेजा खास तोहफा, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट!
इन तस्वीरों में करीना का परिवार ईस्टर सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है। रविवार यानी आज के दिन करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बड़े बेटे तैमूर, छोटे बेटे जेह और सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू, करिश्मा कपूर के बेटे कियान की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं एक तस्वीर में करीना कपूर के पति सैफ अली खान भी बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं भी दी है।
करीना द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में उनके बड़े बेटे तैमूर ग्रे कलर की टी-शर्ट पहने खूबसूरत हैंड मेड कैप पहनी हुई हैं। दूसरी तस्वीर में इनाया फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहने और जहांगीर उर्फ जेह येलो टी-शर्ट पहने अपनी-अपनी हैट पकड़कर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर और करिश्मा कपूर के बेटे कियान के साथ नजर आ रहे हैं।
करीना कपूर की इस फैमिली पिक्चर्स को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर यूजर्स ने अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘सो क्यूट’, दूसरे ने लिखा, ‘माशाल्लाह नजर न लगे किसी की’, तीसरे ने लिखा, ‘हैप्पी ईस्टर टिम टिम और जेह बाबा, सैफ सर और मेरी पसंदीदा बेबो’। ऐसे ही तमाम यूजर्स अपनी शुभकामनाएं देने के साथ-साथ अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं।
एक्ट्रेस करीना कपूर के काम की बात करें तो वो आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही डायरेक्टर राजेश कृष्णन की अपकमिंग फिल्म द क्रू में दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और तब्बू भी स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के बाद करीना डायरेक्टर हंसल मेहता की अगली अनटाइटल्ड फिल्म भी जल्द दिखाई देंगी।
और पढ़े: Easter 2023: ईस्टर पर बनाए यह 4 स्वादिष्ट रेसिपी, बच्चे भी करेंगे एंजॉय!
हर साल बॉलीवुड सेलेब्स ईस्टर के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं और इस दिन अपने चाहने वालों और फैन्स को विश भी करते हैं। हमारी तरफ से भी आप सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं।