कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के 26/11 हमले वाले बयान की दिल खोलकर की तारीफ!

हमेशा विवादों में फसी रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत को ट्विटर ने पिछले साल बैन कर दिया था। अब एक साल के बैन के बाद पिछले महीने कंगना ट्विटर पर वापस आ गई थीं। और तब से वह ट्विटर पर फिरसे काफी सक्रिय हो गयी हैं। आज कंगना रनौत ने कवि-गीतकार जावेद अख्तर का एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया और दिल खोल कर उनकी प्रशंसा भी की। कंगना ने शेयर किये इस वीडियो में जावेद अख्तर 26/11 के आतंकी हमले को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो तब का है जब जावेद अख्तर महान उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में लाहौर में एक समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थे। इस दौरान, जावेद अख्तर को अपने साथ शांति का संदेश वापस ले जाने और भारतीयों को यह बताने के लिए कहा गया कि पाकिस्तानियों ने उनका प्यार से स्वागत किया। तब 78 वर्षीय लेखक ने कहा की, “हमें एक दूसरे को दोष नहीं देना चाहिए। इससे कुछ हल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, इसे बुझाना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं, हमने अपने शहर पर हमला देखा है। वह आतंकवादी नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे। वे अभी भी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं। इसलिए अगर किसी हिंदुस्तानी के दिल में कोई शिकायत है तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।”

और पढ़े: Kangana Ranaut Unhappy With ‘Nepo Mafia’ Winning Awards, Shares Her Own List Of Deserving Winners

जावेद अख्तर ने यह भी बताया की भारत ने अतीत में कई पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत किया है, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भी लता मंगेशकर की मेजबानी नहीं की है। इस वीडियो को देख एक्ट्रेस कंगना रानौत काफी खुश हो गयी और जावेद अख्तर से अपनी दुश्मनी को भूल कर उनके तारीफों के पूल बांधने लग गयी। कंगना ने इस वाइरल वीडियो को शेयर करते हुए जावेद अख्तर की बहुत तारीफ़ की और यह भी कहा की, उन्होंने सच में पाकिस्तान के घर में घुस कर उनपर निशाना साधा है।

कंगना ने जावेद अख्तर के बारे में तारीफ़ करते हुए यह भी कहा की उनपर माँ सरस्वती जी की कृपा है। उनकी कवितायें सुनकर कंगना को सच में अच्छा लगता है। इसके साथ ही जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में जाकर उन्हें ही सुनाने पर कंगना को बेहद ख़ुशी भी हुई। इसीलिए यह वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर कर कंगना ने जावेद अख्तर की बहुत तारीफ़ की।

और पढ़े: Kangana Ranaut Praises Kiara Advani, Sidharth Malhotra For Not ‘Milking Limelight’

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की की हुई इस प्रशंसा पर नेटिजन्स अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है। भले ही इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने जावेद अख्तर के साथ अपनी दुश्मनी मिटाने की कोशिश ही क्यों ना की हो, लेकिन इस बात पर जावेद अख्तर ने अभीतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.