HBD Karan Johar: ‘कुछ कुछ होता है’ से ‘ऐ दिल है मुश्किल’ तक; ये हैं करण जौहर की 4 सुपरहिट फिल्में!

रोमांस संग फैमिली ड्रामा फिल्मों के किंग!
HBD Karan Johar: ‘कुछ कुछ होता है’ से ‘ऐ दिल है मुश्किल’ तक; ये हैं करण जौहर की 4 सुपरहिट फिल्में!

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर व प्रोड्यूसर करण जौहर ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रेमियों को कुछ बेहद शानदार फिल्में दी हैं। करण जौहर हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने कॉलेज, रोमांस और बेस्ट फैमिली पर आधारित फिल्में बनाई हैं। जब भी करण का नाम आता है तो उनकी कई सुपरहिट रोमांस और फैमिली लव से सराबोर फिल्मों का नाम जहन में आता है। साल 2023 में करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर करीब 25 साल पूरे कर लिए है। अपने करियर में सभी बेहतरीन फिल्में देने वाले करण आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज करण के जन्मदिन के मौके पर हम उनकी सबसे शानदार फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें सभी आज भी पसंद करते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

1. कुछ कुछ होता है

करण जौहर फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर यश जौहर के बेटे हैं। ऐसे में बचपन से ही फिल्मों की दुनिया में पले-बढ़े करण ने भी 25 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और सफल भी रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से की थी। इस फिल्म में करण ने शाहरुख खान के दोस्त का रोल प्ले किया था। इसके बाद, करण ने 1998 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म कुछ कुछ होता है से अपने निर्देशन की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन खुद करण ने किया था। फिल्म कुछ कुछ होता है दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में काफी सफल रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल मुख्य भूमिका में थे।

और पढ़े: करण जौहर ने होस्ट की बच्चों के लिए बर्थडे पार्टी; करीना कपूर, गौरी खान, श्लोका अंबानी और दिखे कई सेलेब्स!

2. कभी खुशी कभी गम

साल 1995 के बाद साल 2001 में करण जौहर ने बतौर निर्देशक फिल्मी दुनिया में अपनी दूसरी सफल पारी खेली। 2001 में करण द्वारा निर्देशित फिल्म कभी खुशी कभी गम रिलीज हुई। करण की इस दूसरी फिल्म ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा किया। इस फिल्म के गाने से लेकर इसके डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर सुने जाते हैं। पावर-पैक फैमिली ड्रामा फिल्म कभी खुशी कभी गम में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

3. माइ नेम इज खान

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म माइ नेम इज खान साल 2010 में रिलीज हुई थी। अलग तरह कि कहानी और इमोशंस से जुड़ी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म को हर तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जो दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ी हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा गया साथ ही इसकी कहानी ने लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया। फिल्म माई नेम इज खान में शाहरुख खान के साथ काजोल मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

4. ऐ दिल है मुश्किल

म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन भी करण जौहर ने किया था। साल 2016 में आई इस फिल्म में प्यार, दोस्तों और एकतरफा प्यार को बखूबी दर्शाया गया है। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान मुख्य भूमिकाओं में थे।

और पढ़े: ‘Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani’ First Look To Be Unveiled On Karan Johar’s Birthday. We’re So Excited!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

गौरतलब है कि, करण जौहर ने अपने अब तक के करियर में कई पारिवारिक और रोमांटिक फिल्मों का मिक्सचर पेश किया है, जो आज भी दर्शकों को पसंद आती हैं। ऐसे में अगर आप इस बार कोई फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो हमारे द्वारा बताई गई इन फिल्मों को जरूर देखें। हम करण जौहर को 51वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

Alia Bhatt Played Matchmaker For Kiara Advani And Sidharth Malhotra Before Karan Johar Did. See Proof!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!