Exclusive: Khatron Ke Khiladi कंटेस्टेंट Archana Gautam ने की राजनीती और Bigg Boss की ऐसी तुलना!

जवाब है काफी सुलझा हुआ!

Exclusive: Khatron Ke Khiladi कंटेस्टेंट Archana Gautam ने की राजनीती और Bigg Boss की ऐसी तुलना!

इस साल जुलाई के महीने में Khatron Ke Khiladi का 13वा सीजन शुरू होने वाला है। जल्द ही शुरू होने वाले इस रियलिटी शो में इंडस्ट्री के 14 अलग अलग लोगों को शामिल किया गया है। वही इस रियलिटी शो में शामिल होने वाली धमाकेदार कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) भी काफी सुर्खियां बटोर रही है। इससे पहले भी अर्चना गौतम Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी है और इस रियलिटी शो में उन्होंने लोगों का काफी मनोरंजन भी किया है। इसके साथ ही अर्चना राजनीती में भी सक्रीय है और अच्छे काम कर रही है। वही अर्चना गौतम ने अपने Bigg Boss के समय को और राजनीती की तुलना करते हुए Hauterrfly से बात की। अपने जवाब से अर्चना ने हम सभी को काफी चौंका दिया, आप भी जान ले की अर्चना ने ऐसे क्या ही कह दिया है..

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

अर्चना गौतम कुछ समय पहले ही Bigg Boss 16 में शामिल हुई थी। Bigg Boss के घर में रहते हुए अर्चना ने लोगों का काफी मनोरंजन किया था। शिव ठाकरे से हुई अनबन से लेकर अर्चना ख़बरों में बनी रही, जिस वजह से उसे Bigg Boss के घर से बाहर भी जाना पड़ा था। घर में इतर कंटेस्टेंट्स के साथ भी अर्चना का बॉन्डिंग काफी हद तक अच्छा था। शो में उसने लोगों का काफी मनोरंजन किया था। वही अब जल्द ही अर्चना Khatron Ke Khiladi के सीजन 13 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली है। लेकिन इसके साथ ही अर्चना अपने राजनितीय करियर में भी काफी सक्रीय है। UP के मेरठ में जन्मी अर्चना ने 2018 में Miss Bikini Universe का ख़िताब जीता था। 2021 से उसने Indian National Congress पार्टी जॉइन कर ली और उसे उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए हस्तिनापुर (विधानसभा क्षेत्र) से टिकट भी मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

और पढ़े: Exclusive: Khatron Ke Khiladi कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने कहा, “मौका मिले तो फिरसे शिव ठाकरे को पिटूंगी!”

जब अर्चना से हमने सवाल पूछा की राजनीती में ज्यादा ड्रामा है की Bigg Boss में, तब उन्होंने दिया जवाब काफी मजेदार था। अर्चना कहती है की, दोनों चीजों में ड्रामा होता है। भले ही फिर वह अपने अपने तरीके के ड्रामा होते है, लेकिन राजनीती और Bigg Boss दोनों में उन्हें ड्रामा नजर आता है। वह दोनों को भी सामान मानती है। आगे अर्चना कहती है की, इंडस्ट्री में जब आप लोगों की सेवा करते है, तो उसे मनोरंजन कहा जाता है। लेकिन राजनीती में जब आप लोगों के लिए कुछ करते है तब वह बस सेवा ही होती है। राजनीती की तरह अर्चना के लिए शो में लोगों का एंटरटेनमेंट करना भी एक काम ही है, वह उसे भी अपना एक कर्तव्य ही मानती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

अर्चना को जब पूछा की उन्हें मजा किस चीज में ज्यादा आता है तब उसने इस सवाल का जवाब काफी सोच समझ कर दिया है। Bigg Boss के घर में रहते वक़्त लोगों का मनोरंजन करने वाली अर्चना कहती है की, उनके लिए ये दोनों बातें अलग अलग है। अर्चना को राजनीती से भी प्यार है और उसे इंडस्ट्री में काम करना भी पसंद है। ने इन दोनों चीजों को समझाते हुए मां-बाप का उदहारण दिया है। अर्चना कहती है की, जिस तरह से मां या पिता के बीच किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है, उसी तरह उनके लिए भी यह बताना काफी मुश्किल है की उन्हें सबसे ज्यादा क्या करना अच्छा लगता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

और पढ़े: Congress’ Archana Gautam Gets Slut-Shamed For Being A Model. Yet Another Female Politician With Showbiz History To Face Sexism

आगे कहते हुए अर्चना यह भी कहती है की, वह अभी फिलहाल अपना पूरा ध्यान इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट पर दे रही है और लोगों का मनोरंजन कर रही है। खैर ये तो वाकई में अच्छी बात है की अर्चना को लोगों का मनोरंजन करना और लोगों की मदद करना दोनों भी पसंद है। जल्द ही अर्चना गौतम को Khatron Ke Khiladi सीजन 13 में देखने का मौका फैन्स को मिलेगा। हमें यकीं है की इस शो में भी वह लोगों का मनोरंजन करने से नहीं चुकेंगी!

‘Bigg Boss’ 16: Archana Accuses Shalin Bhanot Of Hitting Her During A Task. Why Can’t They Perform Any Task Without Violence?

First Published: June 23, 2023 7:45 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!