संपूर्ण सिंह कालरा यानी सभी के चहिते गुलज़ार साहब (Gulzar Sahab) का आज 89 वा जन्मदिन है। ब्रिटिश काल में जन्मे गुलज़ार साहब का जन्म पार्टीशन से पहले हुआ था। आपको जान कर हैरानी होगी की गुलज़ार साहब का जन्म पाकिस्तान के दीना में हुआ था। भारत पाकिस्तान के पार्टीशन के बाद गुलज़ार और उनकी फैमिली अमृतसर में आ कर बस गए। अपने लिखने के शौक ने संपूर्ण सिंह कालरा को गुलज़ार साहब बना दिया। आज वे सभी के चहिते गुलज़ार साहब के नाम से पहचाने जाते है। एक लेखक, गीतकार होकर उन्होंने आजतक कई ऐसे गाने लिखे है जो लोग मंत्रमुग्ध होकर सुनते है। आज के दिन किसी युवा के प्लेलिस्ट में भी आप गुलज़ार साहब के गानों को शामिल होता देख सकते है।
गुलज़ार साहब ने लिखे सभी गाने सदाबहार साबित हुए है। अपनी शायरी, कविताओं में उन्होंने हमेशा ऐसे जादुई शब्द लिखे है, जिन्हे आप अपने जहन से नहीं निकल सकते है। अपने गीतों के शब्दों को उन्होंने इस तरह बुना है, की ये गाने पीढ़ियों तक कभी पुराने नहीं हो सकते है। चलिए तो सुनते है गुलज़ार साहब ने लिखे यह कुछ बेहतरीन गाने!
Tere Bina Zindagi Se
1975 में आई संजीव कुमार, सुचित्रा सेन अभिनीत फिल्म आँधी का ये गाना लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। गुलज़ार साहब ने लिखा हुआ ये गीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। आज के युवा भी अपनी प्लेलिस्ट में इस गाने को शामिल करते हुए दिखाई देते है। कानों को मंत्रमुग्ध करने वाला ये गाना सदाबहार है इसमें कोई शक नहीं।
और पढ़े: Neena Gupta Writes A Whole Book And Trolls Are Upset That She Wore Shorts To Gulzar’s House
Tum Aa Gaye Ho Noor Aa Gaya
यह खूबसूरत गाना भी फिल्म आँधी का ही है जिसे गुलज़ार साहब ने लिखा है। इस गाने को आवाज दी है लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने। आपके प्लेलिस्ट में ये गाना जरूर शामिल करें।
Tujhse Naraz Nahi Zindagi
1983 में आई फिल्म मासूम का ये सदाबहार गाना गुलज़ार साहब ने लिखा है। इस गाने को अपनी आवाज अनूप घोषाल ने दी थी। ये खूबसूरत गीत सुनकर आज भी लोग पुराने दिनों में खो से जाते है।
Ae ajnabi
शाहरुख खान, मनीषा कोइराला अभिनीत फिल्म दिल से का ये मंत्रमुग्ध कर देने वाला गाना भी गुलज़ार साहब ने लिखा था। इस गाने को उदित नारायण और महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी।
Chupke Se
रानी मुखर्जी, विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म साथिया का ये बेहद खूबसूरत गाना साधना सरगम और ए आर रहमान ने गाया था। इसके बोल लिखे थे हमारे प्यारे गुलज़ार साहब ने।
Bol Na Halke Halke
फिल्म झूम बराबर झूम का ये मंत्रमुग्ध कर देने वाला गाना बेहतरीन गाना गुलज़ार साहब की लिखावट है। आज भी इस गाने को सुनकर लोग ऑंखें मूंद लेते है और इसके बोल एन्जॉय करते है।
और पढ़े: ‘Darlings’ La Ilaaj’ Song: We Want To Thank Arijit Singh, Gulzar And Vishal Bhardwaj For Blessing Us With This Soulful Track!
Dilbaro
गुलज़ार साहब ने सिर्फ पुराने गानों के गीत ही नहीं लिखे, बल्कि नए गानों से युवाओं को भी प्रभावित किया है। आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत 2018 में आई फिल्म राज़ी का ये गाना काफी मशहूर है। आपको जानकार हैरानी होगी की, इस बेहद खूबसूरत गाने के बोल लिखे है गुलज़ार साहब ने।
आज की पीढ़ी भी गुलज़ार साहब ने लिखे हुए खूबसूरत गानों को सुनना पसंद करती है। आपको जानकर हैरानी नहीं होगी की, युवा पीढ़ी भी गुलज़ार साहब की फैन है। जन्मदिन के मौके पर हमारी ओर से हमारे प्यारे गुलज़ार साहब को हार्दिक शुभकामनाएं।