Site icon Hauterrfly

दिव्यांका त्रिपाठी: विवेक दहिया का बाइक राइडिंग प्रपोजल शादी के प्रपोजल जितना ही था प्यारा!

टेलीविजन की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में नयी बाइक खरीदी है। दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर खुद से नयी बाइक चला कर मुंबई के सड़कों पर सैर करने भी निकल पड़ी थी। टेलीविजन बहू दिव्यांका का यह नया अवतार देख फैन्स की आंखे खुली की खुली रह गयी। एक्ट्रेस ने बाइक चलाने के अनुभव को खुद के लिए एक मेडिटेशन और आजादी की भावना बताई।

लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका अपने कॉलेज टाइम से ही बाइक चलाती थी। आपको बता दे की, एक्ट्रेस को बाइक चलाना बहुत पसंद है और जब से उन्होंने इसे चलाना सीखा है तब से वह बाइकर गर्ल बन गयी हैं। दिव्यांका ने हाल ही में खुद को एक Royal Enfield Meteor 350 मोटरसाइकिल गिफ्ट की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी नई बाइक पर राइड का मजा लूटती नजर आ रही हैं। हेल्मेट, बूट्स और गॉगल पहने दिव्यांका बाइक राइड करते बेहद स्टनिंग नजर आ रही है।

और पढ़े: Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya Romance On The ‘Shamshera’ Song ‘Fitoor’ Is Hot And Sweet!

कॉलेज में साधारण टू व्हीलर चलाने वाली दिव्यांका को अभी मोटरबाइक राइड करने से काफी प्रेरणा मिल रही है। वह खुद को आजाद और मेडिटेट फील कर पा रही है। मोटरबाइक राइड करने से वह दुनिआ और कुदरत को और भी करीबी से महसूस कर पा रही है। कई साल पहले जब दिव्यांका बाइक टूर्स के बारे में सुनती थी तब उसे ऐसे एडवेंचरस टूर्स पे जाने का बड़ा मन होता था। अब जब की वह बाइक राइड सिख चुकी है, तो वह अपना यह सपना आसानी से पूरा कर पाएंगी। बाइक चलने वाली महिलाएं दिव्यांका को हमेशा प्रेरित करती थी।

दिव्यांका ने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ मिलकर अपना पहला बाइक राइड पूरा किया। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने कहा था की, नयी बाइक खरीदने और अपने सपने को पूरा करने के लिए दिव्यांका के पति विवेक ने उसे काफी प्रेरणा दी और सहायता भी की। एक सुबह अचानक विवेक ने दिव्यांका को खुद की बाइक खरीद कर अपनी बाइक राइडिंग पार्टनर बनने का सुझाव दिया। पति का यह सुझाव दिव्यांका को प्यारे मैरेज प्रपोजल जैसे ही लगा।

इसके साथ ही दिव्यांका को महिलाओं के बाइक चलने पर समाज की सोच को लेकर भी बुरा लगता है। बाइक चलना यह सिर्फ मर्दों का काम होता है यह मानने वाला समाज दिव्यांका को पसंद नहीं। समाज अक्सर लड़कियों को नाजुक मानता है, इसीलिए वह अच्छे से बाइक नहीं चला सकती यह समाज की धारणा होती है। लेकिन दिव्यांका को लगता है की महिलाओं और लड़कियों को अवसर से तो वह सबसे अच्छी बाइक चला सकते है। साथ ही उन्हें विज्ञापनों में भी दिखाना चाहिए।

और पढ़े: ‘The Male Feminist’: Divyanka Tripathi Questions Why Couples Aren’t Considered A Family Unless They Have Kids!

टेलीविजन सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से मशहूर हुई दिव्यांका ने ‘ये है मोहब्बतें’ में फिर से अपने अभिनय का जादू बिखेरा। ‘ये है मोहब्बतें’ में अपनी भूमिका के लिए दिव्यांका को घर घर से पसंती मिली थी, इसीलिए वह सभी की फेवरेट बहू बन गयी है।

‘The Male Feminist’ Ep 9: Divyanka Tripathi Asks Why Only Men Are Allowed To Be Angry, And Women Are Supposed To Be Docile?

Exit mobile version