बॉलीवुड स्टार कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करन सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) फिलहाल अपना पैरेंटहुड काफी इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी (Devi) के साथ बेहद प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती है। वही उसके एक्टर पति करन सिंह ग्रोवर भी अपने इंस्टाग्राम पर बेटी देवी की क्यूट तस्वीरें शेयर करते दिखाई देते है। कुछ समय पहले ही इस स्टार कपल को अपनी नन्ही बेटी देवी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। बिपाशा और करन के साथ बेटी देवी को देखकर पैपराजी बेहद खुश हो गए। उन तीनों को साथ में देख कर मानों यूँ लग रहा था की जैसे फैमिली हॉलिडे पर जा रहे हो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और पति करन सिंह ग्रोवर अपनी नन्ही बेटी देवी के साथ कुछ समय पहले ही एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। बिपाशा और करन ने इससे पहले कभी भी बेटी को एयरपोर्ट पर नहीं लाया है। इसीलिए ख़बरें है की, ये क्यूट फॅमिली पहली बार साथ में छुट्टियां मनाने जा रही है।
और पढ़े: बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा; काजल अग्रवाल और कई सेलेब्स ने भेजा प्यार!
बिपाशा और करन की बेटी देवी का ये पहला फ्लाइट का अनुभव है और इस वजह से ये स्टार कपल बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी को हाथों में थामे दिखाई दे रही है। वही करन सिंह ग्रोवर भी भारी बैगपैक्स पकड़े पत्नी और बेटी के संग दिखाई दे रहे है। दोनों अपनी बेटी के संग एयरपोर्ट में एंट्री करते हुए दिख रहे है।
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर ने 2022 के नवंबर में बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया था। तभी से ये कपल अपनी बेटी के संग इंस्टाग्राम पर क्यूट क्यूट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते है। वही बिपाशा और करन कुछ समय पहले ही एयरपोर्ट पर अपनी बेटी और बैग्स के साथ दिखाई दिए। तीनों को देख कर वह वेकेशन मोड़ में नजर आ रहे है। वायरल हुए इस वीडियो में बिपाशा ब्ल्यू ग्रीन मल्टीकलर ड्रेस में बेटी देवी को थामे चल रही है। वही करन ब्लैक टी शर्ट और पैंट्स पहने नियॉन ग्रीन कैप में नजर आ रहे है। एयरपोर्ट पर पहुँचते ही उनकी मुलाकात दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) से होती है, और वह बिपाशा, करन के साथ बात करते दिखाई दे रहे है।
और पढ़े: बिपाशा बसु ने शेयर किया अपनी बेटी का क्यूट वीडियो, पालने में खेलती नजर आई देवी!
कहा जा रहा है की, बिपाशा बसु और करन की बेटी देवी का ये पहला वेकेशन और पहली फ्लाइट है। पहले देवी छोटी होने के कारण स्टार कपल उसे फ्लाइट में नहीं ले जा सकते थे। लेकिन अब जब देवी 7 महीने की हो गई है, शायद तीनों साथ में अपने पहले वेकेशन पर निकल पड़े है।
Image Courtesy: Viral Bhayani