बिपाशा बसु और बेटी देवी का यह प्यार देख फैन्स का पिघल रहा दिल, देखे वायरल वीडियो!

हाल ही में माँ बनी एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपना मदरहुड काफी एंजॉय कर रही है। बिपाशा और उसके पति करण सिंह ग्रोवर दोनों ही अपने बेटी के आने से बेहद खुश है और बेटी देवी के साथ अपना काफी समय बिताते है। इसके साथ ही बिपाशा बासु और करण हमेशा अपनी बेटी के प्यारे प्यारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। अभी कुछ समय पहले ही बिपाशा ने बेटी देवी के साथ एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसको देख नेटिजन्स का दिल पिघला जा रहा है।

‘राज’ एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा अपनी लाड़ली बेटी देवी के साथ खेलती नजर आ रही है। इस वीडियो में बिपाशा ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। उसके छोटे छोटे हाथ और पैरों को पकडे बिपाशा बेटी से खेल रही है और उससे बातें कर रही है। इस प्यारे से वीडियो में नन्ही देवी मम्मी बिपाशा के गालों को पकड़ने की कोशिश में है। लेकिन नन्हे हाथों से अपनी माँ का चेहरा पकड़ा नहीं जा रहा है। इस वीडियो को देख किसी का दिल क्यों ना पिघले?

और पढ़े: बिपाशा बसु, करीना कपूर और इन एक्ट्रेसेस को बच्चे से दूर रहने का महसूस हुआ ‘मॉम गिल्ट’!

बिपाशा और देवी का यह प्यारा वीडियो करण सिंह ग्रोवर ने निकाला है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बिपाशा कैप्शन भी बेहद प्यारा लिखती है। वह अपनी बेटी से कभी ना खत्म होने वाली बातें कर रही है। साथ ही यह अनमोल और प्यारे पलों को कैप्चर करने के लिए देवी के पापा करण सिंह ग्रोवर को कर्टसी भी दी है। इस वीडियो पर बिपाशा और देवी के कई फैन्स ने अपना प्यार बरसाया है। एक ने कहा है, “कितने नाजुक नन्हे हाथ है।”, तो किसी ने कहा है, “खूबसूरत”। नेटिजन्स बिपाशा और देवी के इस प्यारे वीडियो को देख अपना प्यार दे रहे है।

और पढ़े: बिपाशा बसु की बेटी देवी ने पकड़ी उसकी उंगली, और फैन्स का पिघला दिल!

आपको बता दे की, बिपाशा बसु ने अपनी फिल्म ‘अलोन’ ‘को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से 2016 में शादी कर ली थी। पिछले साल 12 नवंबर को बिपाशा और करण ने अपनी प्यारी बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया। बिपाशा और करण की बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें और वीडियोज नेटिजन्स बेहद पसंद करते है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.