Happy Birthday Asha Bhosle: इन 20 भाषाओं से अधिक में गा चुकी है सिंगर सुपरहिट गाने!
रशियन गाने भी गाए है आशा जी ने!

देश की सुप्रसिद्ध और दिग्गज गायिका आशा भोसले आज दुनिया भर में अपनी आवाज से मशहूर है। आज के दिन कोई ऐसा इंसान नहीं मिलेगा जो आशा जी के नाम से परिचित ना हो। दिवंगत गायिका लता मंगेशकर जी की छोटी बहन आशा भोसले भी एक सुप्रसिद्ध गायिका के रूप में जानी जाती है। वही आज आशा जी अपना 90वा जन्मदिन मना रही है। आशा जी ने भी अपनी बहन लता जी की तरह काफी कम उम्र में ही गाने का रियाज शुरू कर संगीत में अपना करियर शुरू कर दिया। 1933 में सांगली में जन्मी आशा भोसले ने अपने आज तक के जीवन में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए है। क्या आपको ये बात पता थी? अगर नहीं तो आगे जरूर पढ़े।
View this post on Instagram
भारत की एक दिग्गज और मशहूर गायिका आशा भोसले आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने गाए हर एक गाने सुपरहिट हुए है और आज भी लोग सुनते है। आशा जी ने फिल्मी, कव्वाली, गजल, भजन, क्लासिकल, गुरबानी, नज़रुल गीति और रबिन्द्र संगीत जैसे कई प्रकार गाए है और उन्हें इन गानों में अपनी सुमधुर आवाज के लिए सराहना भी मिली है। आइए मेहरबान, अभी ना जाओ छोड़ कर, इन आँखों की मस्ती, दम मारो दम, पिया अब तो आजा, चुरा लिया है तुमने जैसे कई सुपरहिट हिंदी गाने देने वाली सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने हिंदी और मराठी भाषाओं के साथ साथ इतर भी कई भाषाओं में गाने गाए है।
View this post on Instagram
और पढ़े: 5 RD Burman And Asha Bhosle Songs That Will Always Be On Our Playlist
गुजरती गाने
He Dhol Dhamakya, Ori Ori Aav Gori, Bole Milan No Mor, Sanvariyani Unchi Unchi Atari, Piyara Ne Pipale Thi ये गुजरती गाने भी आशा जी की आवाज में काफी मशहूर है।
बंगाली गाने
Aadho Aalo Chhayte, Amar Swapna Tumi Ogo, Jodi Hoi Chorkanta, Dhale Jete Jete, Ae Jhil Mil Jhil Mil, Bandhagharer Andhakare, Aaro Kachakachi और इन जैसे कई सुपरहिट बंगाली गाने आशा जी ने अपनी आवाज में गाए है। इनमे से कुछ गाने तो आशा भोसले ने किशोर कुमार के साथ भी गाए है।
तमिल गाने
Shenbagame Shenbagame, Engengae Nerukku Ner, Nee Paartha Hey Ram, Enga Ooru Kadhala Pudhu Paattu, Vennila Vennila Iruvar जैसे कई हिट गाने है, जिन्हे आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज में गाए है।
तेलुगु गाने
Idi Mouna Geetham, Jeevitham Sapta Sagara, Seethakalam Premaku, O Prema, Jalandhi Madhi, Isaalakidee, Vennela, Nalo Voohalaku ये तेलुगु सुपरहिट गाने भी आशा जी ने गाए है।
कन्नड़ गाने
आशा भोसले ने तमिल, तेलुगु गानों के साथ ही कन्नड़ में भी गाने गाए है। Yako Eno, Savaalu haaki Solisi ellara, Helade Kaarana ये आशा जी के सुपरहिट गाने है।
और पढ़े: 7 Iconic Asha Bhosle Songs That Make Our Party Playlists Even Now!
मलयालम गाने
Ravindra Jain इस गाने को आशा भोसले ने अपना आवाज दिया था, जो लोगों का काफी पसंद आया।
View this post on Instagram
इसके साथ ही आशा भोसले ने नेपाली, ओड़िसी, पंजाबी, असामी, भोजपुरी, रशियन भाषा में भी गानों को अपनी आवाज दी है और गानों को सुपरहिट किया है। दिग्गज गायिका आशा जी को हमारी ओर से जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ!
First Published: September 08, 2023 11:45 AM