अलका याग्निक ने BTS को छोड़ा पीछे, बनी YouTube पर सबसे अधिक स्ट्रीम की जाने वाली सिंगर!

सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग्स गाने वाली प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक हाल ही में 2022 की सबसे अधिक स्ट्रीम की जाने वाली सिंगर बनी है। अलका की आवाज ने सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में अपने आवाज का जादू बिखेर दिया है। अलका याग्निक ने इस रेस में कोरियन बैंड BTS को भी पीछे छोड़ दिया है और साल 2022 की यूट्यूब की मोस्ट सर्च की जाने वाली सिंगर बन चुकी है। यह भारत के लिए एक बेहद गर्व की बात साबित हो रही है की, एक भारतीय गायिका यूट्यूब जैसे दुनियाभर में फैले हुए बड़े माध्यम पर दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की हुई कलाकार बनी है।

कोलकाता की गुजरती फैमिली में जन्मी अलका याग्निक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल फिमेल प्लेबैक गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कई सोलो गाने गाए हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए है। 1980 में फिल्म ‘पायल की झनकार’ से अलका ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुवात की। इन चार दशकों से अधिक के करियर में अलका ने हजार से अधिक फिल्मों के लिए गाने गाए हैं और विभिन्न भारतीय भाषाओं में बीस हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं।

और पढ़े: 5 Iconic Raveena Tandon Songs That Prove She Is The 90s Dancing Kween

ख़ुशी की बात यह है की, पिछले साल के सबसे ज्यादा स्ट्रीम किये गए कलाकारों में अलका याग्निक का नाम पहले नंबर पर आया है। याग्निक ने इस बात से अपने शानदार करियर में एक नई सफलता हासिल की है। YouTube पर 2022 में पूरी दुनियभर में भारतीय प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक के गाने सबसे ज्यादा सुने गए है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, अल्का याग्निक को पिछले साल 2022 में 15.3 बिलियन YouTube स्ट्रीम मिले। मोस्ट पॉप्युलर बैंड BTS और Bad Bunny को भी अलका ने पीछे छोड़ YouTube पर ग्लोबल रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।

उदित नारायण, अरिजीत सिंह भी है लिस्ट में

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने यह भी खुलासा किया की, अलका याग्निक के साथ इस मोस्ट सर्च किये हुए टॉप 5 कलाकारों के लिस्ट में उदित नारायण, अरिजीत सिंह, कुमार सानू जैसे सिंगर्स भी है। पिछले साल के रिकॉर्ड के अनुसार इस लिस्ट में उदित नारायण को 10.8 बिलियन, अरिजीत सिंह को 10.7 बिलियन और कुमार सानू को 9.09 बिलियन स्ट्रीम्स मिले। लेकिन सबसे ज्यादा स्ट्रीम्स के साथ अलका याग्निक सबसे आगे है।

और पढ़े: 7 Romantic Tracks Crooned By Shaan That Will Always Stir Up Love In The Air!

अपनी सुरेली आवाज से अलका ने दुनिया भर में अपने फैन्स बना लिए है। अलका के गानों ने दुनियाभर के लोगों को भारतीय संगीत से जोड़ दिया है। यह सच में हमारे लिए एक बेहद गौरव की बात है। ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘ए मेरे हमसफ़र’ जैसे 90 के हिट्स को लेकर ‘अगर तुम साथ हो’, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ रिमिक्स तक के बेहतरीन गाने अलका ने हमें दिए है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.