आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। रणबीर और आलिया ने नवंबर के महीने में अपनी प्यारी बच्ची राहा का स्वागत किया। जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। फिलहाल दोनों का नया घर अंडर कंस्ट्रक्शन में है। कुछ समय पहले आलिया के जन्मदिन के मौके परये कपल अपने घर का मुआयना करने भी गए थे। इसी बीच खबर आ रही है कि इस साल के अंत तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर बनकर तैयार हो जाएगा और वो शिफ्ट भी हो जायेंगे।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये घर मुंबई के पाली हिल में स्थित है, जिसका काम जोरों शोरों पर चल रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया के सपनों का घर जल्दी ही बनने वाला है। दोनों के अपने परिवार के साथ दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक अपने नए घर में शिफ्ट होने की संभावना है। इसी रिपोर्ट के अनुसार जब से इस घर में इंटीरियर पर काम शुरू हुआ है तब से इसके काम में तेजी आ गई है। एक सूत्र के मुताबिक, जब से घर के इंटीरियर पर काम शुरू हुआ है, नीतू और आलिया का आना-जाना बढ़ गया है, ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कपूर परिवार जल्द ही अपने नए घर के बनने के इंतजार कर रहा है। बता दें, साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने पाली हिल स्थित अपना एक घर खरीदा था और उसका नाम कृष्णराज रखा था। इस घर का नाम ऋषि कपूर के माता-पिता राज और कृष्णा के नाम पर रखा गया था। हालांकि कुछ साल पहले कपूर परिवार ने इस घर की बिल्डिंग को बढ़ाने के लिए इसे गिराने का फैसला किया था।
और पढ़े: सालगिरह के मौके पर रणबीर कपूर ने बीवी आलिया भट्ट को दिया बेहद महंगा गिफ्ट, जानें कितनी हैं कीमत!
कपूर खानदान के इस नए घर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने परिवार के साथ शिफ्ट होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में स्वीमिंग पूल होगा, एक फ्लोर पर ऑफिस होगा और एक फ्लोर नीतू कपूर के लिए होगा जबकि एक फ्लोर रणबीर और आलिया के लिए तैयार किया जा रहा है।
इस फिल्म में रणबीर और आलिया आएंगे नजर
आलिया भट्ट के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। इस फिल्म में पहली बार आलिया अपने पति रणबीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। वहीं अब जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे बड़े स्टार्स नजर आएंगे। इसके बाद आलिया भट्ट एक्टर जेमी डोर्नन और एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ फिल्म द हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए हॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। इनके अलावा आलिया भट्ट फिल्म मेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 और कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी।
रणबीर कपूर के काम की बात करे तो उन्हें हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद आई थी। वहीं अब जल्द ही रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे।
और पढ़े: आलिया भट्ट को दादासाहेब फालके अवार्ड का सही हकदार मानता है रणबीर कपूर, खुद को कहा अनडिजर्विंग!
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दिनों दोनों अपने नए बंगले का काम पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ अपने नए घर में जल्द ही गृह प्रवेश करेंगे।