गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अवार्ड लेते वक्त आलिया भट्ट ने सिर झुका कर किया रेखा का सम्मान, संस्कार हो तो ऐसे!

एक्ट्रेस की दिखी विनम्रता!
गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अवार्ड लेते वक्त आलिया भट्ट ने सिर झुका कर किया रेखा का सम्मान, संस्कार हो तो ऐसे!

कल की शाम बॉलीवुड के सितारों के लिए बेहद शानदार शाम साबित हुई। Filmfare Awards 2023 के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हाजिरी लगाई थी, जिसमे कईयों ने ये अवार्ड भी जीता। फिल्मफेयर अवार्ड्स हिंदी फिल्म जगत को समर्पित सबसे पुराने और सबसे मुख्य फिल्म पुरस्कारों में से एक है। इसमें बहुचर्चित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिला। इसके साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल (फीमेल) का अवार्ड मिला। ये अवार्ड देने दिग्गज एक्ट्रेस रेखा जब स्टेज पर आई तब आलिया ने उनके सामने झुक कर उन्हें अभिवादन किया और अपना पुरस्कार प्राप्त किया। आलिया भट्ट के इस कृति ने लोगों का दिल जीत लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

और पढ़े: Alia Bhatt Stands Tall Like A Movie Star In This Glitter Gown For A Red Carpet

भारतीय संस्कारों की बात करें तो, बड़ों को मिलने के बाद उनके पैर छूना, उनका आदर करना ये सब बातें संस्कारों की है। बचपन से ही भारतीय घरों में बच्चों को बड़ों के पैर छूने, उनका आदर करने की शिक्षा दी जाती है। बचपन में सिखाए गए इन संस्कारों को बड़े होने के बाद कई लोग भूल जाते है। लेकिन कई ऐसे लोग होते है, जो बड़े होने के बाद भी अपने संस्कारों से मुँह नहीं मोड़ते है। आलिया भट्ट ने भी अपने उन्ही भारतीय संस्कारों का मान रखते हुए एक ऐसी कृति की, जिस वजह से चारों और से एक्ट्रेस की तारीफ हो रही है। फिल्मफेयर अवार्ड्स के इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने दिग्गज अभिनेत्री रेखा को अपने संस्कारों की एक झलक दिखा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

Hyundai Filmfare Awards 2023 में कई सेलेब्स ने अपनी हाजिरी लगाई। इन पुरस्कारों को पहली बार 1954 में पेश किया गया था और गुरुवार को हुए इस पुरस्कार के 68वें संस्करण में कई नए कलाकारों के साथ ही दिग्गज कलाकार भी दिखाई दिए। इस दौरान आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल (फीमेल) का अवार्ड जीता। दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने आलिया भट्ट को ये अवार्ड अपने हाथों से दिया। लेकिन रेखा से ये अवार्ड लेने से पहले आलिया भट्ट ने उनके सामने झुक कर उन्हें अभिवादन किया और उन्हें आदर दिया। आलिया के इस कृति को कई लोगों ने अपने कैमेरे में कैद कर लिया। इतना ही नहीं, अभिनेत्री रेखा भी आलिया के इस कृति से गदगद हो गई। आलिया भट्ट ने भी इस फिल्मफेयर अवार्ड के कीमती पल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

और पढ़े: Alia Bhatt Styled By Rhea Kapoor In A Pantsuit Displays Queen Behaviour

Image Courtesy: Alia Bhatt Instagram

आलिया भट्ट आज के दिन बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। पिछले साल मां बनने के बाद अपनी बेटी राहा कपूर के साथ अपना मदरहुड एंजॉय करने वाली आलिया अपने संस्कारों को नहीं भूली। आलिया भट्ट के इस रूप को देख कर हम भी चौंक गए भाई!!

Alia Bhatt Reveals Taking Therapy To Deal With Fears Of Being A Working Mother. Conditioned To Feel Guilty?

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!