TV इंडस्ट्री में कई एक्टर्स हाल ही में मां-बाप बन गए है तो कई सेलेब्स पैरेंट्स बनने वाले है। वही टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) भी जल्द ही मां बनने वाली है। 37 साल की आशका और पति ब्रेंट गोबले जल्दी ही नन्हे मेहमान का इस दुनिया में स्वागत करने वाले है। भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप (Bharat Ka Veer Putra Maharana Pratap) में दिखाई दी आशका गोराडिया फिटनेस फ्रिक है और अपने पति ब्रेंट के साथ योगा और कई ऐसे वर्कआउट्स करती है, जिन्हे उसके फैन्स पसंद करते है। हाल ही में प्रेगनेंसी के दौरान भी आशका अपने पति के साथ योगा करते दिखाई दी। आशका को इस हालत में बेहद कठिन योगा करते देख इंडस्ट्री के इतर सेलेब्स और उनके फैन्स भी हैरान रह गए। चलिए देखते है आशका ने ऐसे क्या किया है..
आशका गोराडिया ने अपनी मेहनत और लगन से टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। आज के दिन आशका के कई चाहने वाले है। वही आशका काफी समय से अपनी फिटनेस पर ध्यान देती दिखाई देती है। एक्ट्रेस अपने योगा और वर्कआउट के शानदार वीडियो भी शेयर करती है और लोगों को फिटनेस की प्रेरणा भी देती है।
और पढ़े: On International Yoga Day, Take A Look At 12 B-Town Divas Who Ace Asana Like A Pro
2017 में आशका ने ब्रेंट से शादी कर ली और अब शादी के 6 सालों बाद दोनों पहली बार अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हो गए है। वही आशका ने कुछ समय पहले ही अपने प्रेगनेंसी योगा रूटीन का एक लाजवाब वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह अपने पति ब्रेंट के साथ योगा करती दिखाई दे रही है।
आशका ने शेयर किए उसके प्रेगनेंसी योगा रुटीन के वीडियो में वह काफी समय तक योगा के विविध प्रकारों को करते हुए दिखाई दे रही है। वही उसके पति ब्रेंट भी उसके साथ योगा करते दिखाई दे रहे है और साथ ही आशका की योगा करने में मदद भी कर रहे है। योगा करते हुए आशका ने जब हेडस्टैंड किया तब उसके फैन्स और इतर सेलेब्स भी चौंक गए। प्रेगनेंसी के दौरान आशका ने किए इस हेडस्टैंड को देख लोग हैरान हो गए और अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। आशका की दोस्त मौनी रॉय (Mouni Roy), अदा खान (Adaa Khan) ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया। लोग एक्ट्रेस की लगन देख कर उसे प्रेरणा कह रहे है।
और पढ़ें: Stress During Pregnancy Can Increase Negative Emotions In Babies, Reveals Study. Ladies, It’s Time To De-Stress!
आशका ने किये इस योगा अभ्यास से उसका शरीर तो फिट रहेगा ही, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान भी इससे काफी फायदा मिल सकता है। आशका के इस लाजवाब योगा को देख कर सच में कई लोगों के लिए वह एक प्रेरणा साबित हो रही है।