Just in Stories

घर में रखी इन 4 चीजों से बनाएं खूबसूरत नेल आर्ट, मिनटों में दिखेगा पार्लर जैसा लुक

May 25, 2023 | by Shikha Trivedi

त्वचा की देखभाल के साथ-साथ आजकल महिलाएं अपने नाखूनों का भी खास ख्याल रखती हैं। महिलाएं इस बात पर ज्यादा तवज्जो देती हैं कि उनके नाखून कैसे खूबसूरत और प्यारे दिखें। ऐसे में आजकल नेल आर्ट का चलन काफी देखा जा रहा है और इसका क्रेज कम उम्र की लड़कियों से लेकर महिलाओं तक को खूब है। कई बार देखा जाता है कि अजीबोगरीब दिखने वाले नाखून आपकी पर्सनैलिटी को थोड़ा सा डल बना देते हैं, वहीं खूबसूरत नाखून आपकी पर्सनैलिटी को शानदार बनाने का भी काम करते हैं। ऐसे में महिलाओं को नेल आर्ट करने के लिए पार्लर जाना पड़ता है, जो काफी महंगा भी होता है। हालांकि आप चाहें तो घर पर ही अपने नाखूनों में तरह-तरह के नेल आर्ट्स ट्राई कर सकती हैं। आज हम जिक्र करेंगे कि किन चीजों की मदद से आप घर पर ही अपनी क्रिएटिविटी के हिसाब से परफेक्ट नेल आर्ट बना सकती हैं।

1. मेकअप ब्लेंडर की जरूरत

नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। नेल पेंट हटाने के लिए आप नेल रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद नेल सेटर की मदद से नाखूनों को शेप दें। फिर नाखूनों को अच्छे से सेट करें और उस पर एक कलर का नेल पेंट लगाएं। अब आप मेकअप ब्लेंडर की मदद से नाखूनों में नेल आर्ट कर सकती हैं। इसके लिए कंट्रास्ट कलर के नेल पेंट में ब्लेंडर की नोक को नाखूनों पर लगे नेल पेंट में डीप करते हुए छोटे-छोटे गोले बना लें। यह कलर फुल नेल पेंट बन जाएगा। इसके लिए आपको मेकअप ब्लेंडर की जरूरत पड़ेगी।

और पढ़े: गर्मी में कृति सेनन रखती है अपने नाखूनों का खास ख्याल, अपनाती है ये आसान टिप्स!

2. दांत साफ करने वाली टूथपिक है उपयोगी

अमूमन लोग अपने दांतों में कोई चीज फंस जाने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। टूथपिक की मदद से आप अपने नेल आर्ट को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप अपने नाखूनों पर गहरे रंग का नेल पेंट लगाएं। इसके बाद नेल में लगे कलर से कंट्रास्ट कलर लें और उसमें टूथपिक के पिछले हिस्से को डुबाकर नाखूनों में दो डॉट्स बना लें, फिर नुकीले साइड से स्माइली फेस बनाएं। आपका स्माइली फेस नेल आर्ट तैयार है।

3. स्ट्रैपिंग टेप की पड़ेगी जरूरत

आपके नाखूनों में खूबसूरत नेल आर्ट घर पर बनाने के लिए स्ट्रैपिंग टेप काफी मदद करता हैं। इसके लिए आप अपने आधे नाखूनों में किसी भी रंग का नेल पेंट लगाएं और सूखने के बाद उस आधे हिस्से में स्ट्रैपिंग टेप चिपका दें। इसके बाद बचे हुए आधे हिस्से में किसी अलग कलर का नेल पेंट लगाएं। फिर सूखने के बाद स्ट्रैपिंग टेप को हटा दें। आपका खूबसूरत टू कलर नेल आर्ट तैयार है। आप चाहें तो स्ट्रैपिंग टेप में डिजाइन बनाकर उसे काटकर ऐसे ही ट्राई कर सकती हैं।

4. पतले पेंट ब्रश का इस्तेमाल

नाखूनों में अलग आर्ट बनाने के लिए पतले पेंट ब्रश की जरूरत होती है। अगर आपको घर पर कुछ भी नहीं मिल रहा है तो आप पतले पेंट ब्रश की मदद से अपने नाखूनों पर आसानी से कोई भी डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप अपने नाखूनों पर किसी भी रंग का नेल पेंट लगाएं। इसके बाद किसी भी अलग रंग के नेल पेंट के पतले पेंट ब्रश की मदद से अपने नाखूनों में डिजाइन बनाएं।

और पढ़े: हाथ पैरों की टैनिंग से हैं परेशान? तो आजमाएं ये 4 घरेलू नुस्खे, चमक उठेगी आपकी त्वचा!

गौरतलब है कि त्वचा की देखभाल के साथ-साथ नाखूनों का खूबसूरत दिखना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप महंगे पार्लर में नेल आर्ट करने से बचना चाहती हैं तो हमारे द्वारा बताए गए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। उम्मीद है ये टिप्स आपके जरूर काम आएंगे।

Image Courtesy: pixabay

Want Healthy And Gorgeous Nails? Start With Proper Cuticle Care At Home

Shikha Trivedi

Know more

You may like

Join The #HauteSquad!

Sign up for our daily email and get the best delivered straight to your inbox. We pinky promise to make it awesome!



सगाई के बाद Khushi Kapoor संग पार्टी करती नजर आई अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah! पिछले कुछ सालों में भारत में हुई है ये भीषण ट्रेन दुर्घटनाएं! ऐसे पाएं ‘नागिन’ की Surbhi Chandna की तरह काले घने Eyebrows! Katrina Kaif, Priyanka Chopra इंस्टाग्राम से कमाते है इतना पैसा, चौंक जाएंगे आप! Kajal Aggarwal, Keerthy Suresh और इन साऊथ की हसीनाओं के है खूबसूरत बाल! Madalsa Sharma जैसी चाहती हैं चमकती त्वचा, अपनाएं ये नेचुरल उपाय! जानें कौन हैं क्रिकेटर Ruturaj Gaikwad संग शादी करने वाली महिला खिलाड़ी? Rubina Dilaik, Shweta Tiwari और इन TV सेलेब्स ने किया था बेरोजगारी का सामना! वास्तु से जुड़ी इन 6 गलतियों से हो सकता है धन का नुकसान! Only Nora Fatehi Can Slay In These Jacket Gowns