दुनिया के 7 आश्चर्यों के अलावा ये भारतीय ऐतिहासिक जगहें भी है बेहद खूबसूरत!

विश्व के 7 आश्चर्य बेहद मशहूर है, दुनिया भर के लोग इन्हे देखने के लिए लंबा सफर तय करके आते है।

लेकिन क्या आपको पता है इनके साथ ही भारत में भी कुछ ऐसी ऐतिहासिक विरासतें है जो बेहद शानदार है?

मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर कुल 85 हिंदू और जैन मंदिरों के लिए लोकप्रिय हैं, जो भारत के टॉप 10 विरासतों में शामिल किया गया है।

वास्तुकला की द्रविड़ शैली में निर्माण किया गया तमिलनाडु का मीनाक्षी अम्मन मंदिर भारत के सबसे खूबसूरत प्राचीन स्थानों में से एक है।

जयपुर का 5 मंजिला हवा महल जो राजपूत, मुगल और इस्लामी वास्तुकला की शैलियों बना हुआ है, राजस्थान का लैंडमार्क माना जाता है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित शहर फतेहपुर सीकरी, एक वास्तुशिल्प रत्न और भारत में सबसे उत्तम ऐतिहासिक स्थानों में से एक है।

पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत स्वर्ण मंदिर भी शामिल है जो सिखों के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।

मध्य प्रदेश में स्थित बौद्ध शैली की वास्तुकला में निर्माण किया गया सांची स्तूप देश के सबसे पुराने स्मारकों में से एक है और यह यूनेस्को द्वारा कहा गया  विश्व धरोहर स्थल भी है।

कर्नाटक के मैसूर शहर में स्थित मैसूर पैलेस, भव्य इंडो सारसनिक वास्तुकला शैली का दावा करता है, जो मैसूर के शाही परिवार का पूर्व निवास था।