Women's Day: PM मोदी ने लेडी टार्जन से लेकर किसान चाची तक इन प्रेरणादायी महिलाओं का किया सम्मान!

महिला दिवस पर, PM मोदी ने उनके कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान किया।

जमुना टुडू इन्हे झारखंड की 'लेडी टार्जन' के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने अपने प्रयासों से 50 हेक्टेयर वनभूमि को बचाया और 10,000 महिलाओं को पेड़ों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरणा दी।

Image Courtesy: wikipedia

राजकुमारी देवी बिहार की 'किसान चाची' राजकुमारी देवी ने अपने क्षेत्र की 300 महिलाओं को एक स्वयं सहायता समूह में संगठित करने, कृषि में टेक्नोलॉजी को लाने में, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Image Courtesy: wikipedia

फूलपुर की उद्यमी महिलाएं इन उद्यमी महिलाओं ने अपने परिवारों और समाज की मदद करने के लिए, आर्थिक तंगी और गरीबी का सामना कैसे करते है यह बात यह महिलाएं खुद भी सिख रही है और दूसरों को सीखा रही है।

बबीता राजपूत बुदेलखंड की युवा बबीता ने अपने गांव की महिलाओं को पानी के लिए पहल करने और पास के सूखे तालाब को पुनर्जीवित करने के लिए नहर बनाने के लिए प्रेरित किया।

Image Courtesy: punjabkesari

कुन्नी देवरी ओडिशा की कुन्नी देवरी इतर महिलाओं को सौर ऊर्जा से पैसे कमाने में सक्षम बना रही हैं। वह सौर ऊर्जा से चलने वाली रीलिंग मशीन पर आदिवासी महिलाओं को रेशम कातने का प्रशिक्षण देती हैं।

Image Courtesy: orissapost