कौन है दिशा अमृत, जो करेगी गणतंत्र दिवस 2023 परेड में नेवी टुकड़ी का नेतृत्व?

लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत भारतीय नौसेना की एयर ऑपरेशंस ऑफिसर है।

दिशा कर्नाटक के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग ग्रैजुएट हैं।

बड़े सपने देखने वाली 29 साल की दिशा 2016 में नेवी में शामिल हुई थी।

अमृत महिला अधिकारी नही बल्कि सिर्फ अधिकारी के रूप में पहचान चाहती है।

26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में वह नौसेना की महिला शक्ति दिखाएगी।

दिशा अमृत 144 युवा नौसैनिकों के साथ नौसेना की झांकी ‘नारी शक्ति’ को प्रदर्शित करेगी।