Image: Twitter
Vat Purnima Vrat: सुहागन महिलाएं इस तरह से करें वट पूर्णिमा के दिन पूजा!
भारतीय संस्कृति में शादीशुदा महिलाओं के लिए वट पूर्णिमा एक बेहद खास व्रत होता है।
Image: Twitter
इस दिन की पूजा को 'वट सावित्री' भी कहा जाता है और ये व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है ऐसे कहा जाता है।
Image: Twitter
इस दिन शादीशुदा महिलाएं बिना कुछ खाए पिए पति के लिए व्रत रखती है और दूसरे दिन सुबह छोड़ती है।
Image: Twitter
इस दिन पूजा मुहूर्त के वक्त महिलाएं साज-श्रृंगार करके वट वृक्ष की भक्ति भाव से पूजा करती है।
Image: Twitter
फल, मिठाई, हल्दी-कुमकुम, घी का दिया, पानी का कलश लेकर वट वृक्ष की पूजा की जाती है और पानी भी डाला जाता है।
Image: Twitter
इसी के साथ धागे का सूत 7 बार वृक्ष को बांधते हुए महिलाओं को प्रदक्षिणा करनी पड़ती है।
Image: Twitter
पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री ने चतुराई से अपने पति सत्यवान को यमराज के द्वार से इसी दिन वापिस लाया था।
Image: Twitter
पंचांग के अनुसार सुहागन महिलाएं 3 जून को आने वाली वट पूर्णिमा के दिन सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक पूजा कर सकती है। वही दोपहर में 12 बजकर 25 मिनट से सायं 5 बजकर 32 मिनट तक भी पूजा कर सकती है।
Image: Twitter
चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले भूलकर भी न खाएं ये 6 पदार्थ, टूट सकता है व्रत...
Image: Twitter