दीपिका कक्कड़ और इशिता दत्ता जैसी ये TV एक्ट्रेसेस इस साल बनने वाली हैं मां!

ऑन-स्क्रीन अपनी अदाकारी और ग्लैम अवतार से सुर्खियां बटोरने वाली कई TV एक्ट्रेसेस इन दिनों प्रेगनेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं।

पंखुड़ी अवस्थी और इशिता दत्ता जैसी कई एक्ट्रेसेस के घर जल्द ही नन्ही किलकारी गूंजने वाली है।

BB 7 फेम गौहर खान अपनी शादी के 3 साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म दिया हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड फेज एंजॉय कर रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी भी शादी के 3 साल बाद मां बनने वाली हैं। पंखुड़ी अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

TV इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं सना खान भी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। सना इन दिनों अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं।

बेपनाह प्यार फेम इशिता दत्ता भी प्रेगनेंट हैं और अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। शादी के 6 साल बाद इशिता मां बनने वाली हैं।

ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ भी इन दिनों अपना प्रेगनेंसी पीरियड खूबसूरती से बिता रही हैं। शादी के 5 साल बाद दीपिका की जिंदगी में नन्हा मेहमान आने वाला है।

बड़े अच्छे लगते हैं फेम दिशा परमार जल्द ही मां बनने वाली हैं, एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

मां बनने के बाद इस साल इन एक्ट्रेसेस ने मनाया मदर्स डे! और पढ़ें....