काम्या पंजाबी से लेकर दलजीत कौर तक, इन TV एक्ट्रेसेस ने की है दूसरी शादी!

'कांटा लगा' एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद साल 2014 को एक्टर पराग त्यागी संग दूसरी शादी की।

'इस प्यार का क्या नाम दूं' फेम दलजीत कौर ने शालीन भनोट को तलाक देने के बाद 2023 में NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की।

TV की जानी मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने पहले पति को तलाक देकर साल 2020 में बिजनेसमैन शलभ दांग संग दूसरी शादी की थी।

'द कपिल शर्मा शो' में बतौर जज नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद साल 1992 में एक्टर परमीत सेठी से शादी की थी।

'जोधा अकबर' फेम अश्विनी कालसेकर ने शादी के 4 साल बाद पहले पति को तलाक दिया और 2004 में एक्टर मुरली शर्मा से शादी की। 

90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे की पहली शादी नाकाम रही थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टर आशुतोष राणा के साथ दूसरी शादी रचाई।    

'घर एक मंदिर' की गौतमी कपूर के अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद एक्टर राम कपूर से 2003 में शादी कर ली। 

'ससुराल सिमर का' से फेमस हुई दीपिका कक्कड़ को पहले पति से तलाक लेने के बाद शोएब इब्राहिम से 2011 में शादी की। अब दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे है। 

'जबान संभाल के' की तनाज ईरानी की पहली शादी चल नहीं पाई और उसने पति को तलाक दे दिया था। इसके बाद तनाज ने साल 2007 में एक्टर बख्तियार ईरानी से शादी की।

 इन टीवी एक्ट्रेसेस को मिला 30 की उम्र में मां बनने का सुख! पढ़े आगे ...