'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख खान ने खुद को गिफ्ट की 10 करोड़ की शानदार रोल्स रॉयस!

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के ऊपर कमाई की।

फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख खान ने खुद को एक लग्जरियस और बेहद कीमती तोहफा भी दिया।

किंग खान ने खुद को फिल्म की सफलता पर शानदार रोल्स रॉयस (SUV Rolls Royce) कार गिफ्ट की है।

Image Courtesy: Twitter

इस लग्जरियस रोल्स रॉयस की कीमत जानकार आप चौंक जायेंगे, यह कार लगभग 10 करोड़ रुपए की है।

Image Courtesy: Twitter

हाल ही में मुंबई के रास्ते पर रात में शाहरुख अपनी नई लग्जरियस कार चलाते हुए दिखाई दिए। इस कार में सिग्नेचर 0555 नंबर प्लेट है।

Image Courtesy: Twitter

कार के शौक़ीन शाहरुख के पास Phantom Drophead Coupe, Land Rover Range Rover Sport, और Electric BMW i8 भी है।

उनके पास Hyundai Santro, Creta, Toyota Land Cruiser, Mitsubishi Pajero, और BMW 6-series Convertible भी है।

Image Courtesy: car&bike

अब सफ़ेद रंग की Rolls-Royce Cullinan Black Badge SUV भी इस बेड़े में शामिल हो गयी है।