By Tejal Limaje
मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर
बॉलीवुड के लोकप्रिय डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने आजतक अपने दर्शकों को एक से एक बेहतरीन फिल्में दी है।
Image: Instagram
3 Idiots
साल 2009 में आई चेतन भगत की नॉवेल 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित हिरानी निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था।
Image: Instagram
Munna Bhai M.B.B.S.
2003 में आई इस फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी की जोड़ी ने लोगों को खूब हसाया था और साथ ही में 'जादू की झप्पी' को भी मशहूर किया था।
Image: Instagram
Lage Raho Munna Bhai
Munna Bhai M.B.B.S. की सफलता के बाद 2006 में हिरानी ने संजय दत्त, अरशद वारसी और विद्या बालन के साथ दूसरी फिल्म निकाली, और इसने भी दर्शकों का दिल जीता।
Image: Instagram
PK
साल 2014 में आमिर खान और अनुष्का शर्मा को लेकर हिरानी ने PK बनाई, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे।
Image: Instagram
Sanju
2018 में आई हिरानी की ये फिल्म एक्टर संजय दत्त की बायोग्राफी थी, जिसमे रणबीर कपूर के अभिनय से लोग फिरसे एक बार प्रभावित हो गए थे।
Image: Instagram
राजकुमार हिरानी की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म Dunki में शाहरुख खान के साथ दिखेंगे ये सितारें!
Image: Instagram