सोहनी महिवाल से लेकर बिजली तक, पूनम ढिल्लों के इन किरदारों को आज भी किया जाता है पसंद!

फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली पूनम ढिल्लों न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने किरदारों के लिए भी जानी जाती हैं।

1979 में रिलीज हुई फिल्म 'नूरी' में पूनम ढिल्लों ने पहाड़ी लड़की नूरी नबी का किरदार निभाया था। नूरी के लिए पूनम को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Photo Courtesy: Instagram

Photo Courtesy: Instagram

1980 में रिलीज हुई इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'रेड रोज' में राजेश खन्ना के साथ नजर आईं पूनम के शारदा के किरदार को काफी पसंद किया गया था। 

साल 1984 में आई मशहूर फिल्म 'सोहनी महिवाल' में पूनम ढिल्लों के किरदार को काफी सराहा गया था। इस फिल्म में वो सोहनी के किरदार में नजर आई थीं।

Photo Courtesy: Instagram

1985 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' में पूनम ढिल्लों जैकी श्रॉफ की प्रेमिका बिजली के किरदार में नजर आई थीं। 

Photo Courtesy: Instagram

पूनम ढिल्लों 1983 में आई फिल्म 'रोमांस' में सोनिया के रोल में एक्टर कुमार गौरव के साथ रोमांस करती दिखाई दी थी।

Photo Courtesy: Instagram

जैकी श्रॉफ के घर हुई 80s Reuninon पार्टी में पूनम ढिल्लों समेत ये सेलेब्स हुए शामिल! पढ़ें आगे....