जानिए कौन से हैं भगवान राम के 10 सर्वश्रेष्ठ मंदिर, देखें लिस्ट!
भारत देश में कई ऐसे राम मंदिर हैं। जिनकी काफी मान्यता है, भक्त भी भगवान की शरण में जाना पसंद करते हैं।
आइए जानते हैं कि आप भारत में भगवान श्रीराम के किन खूबसूरत मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
तेलंगाना में सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर जाएं, माना जाता है कि भगवान राम ने अपने वनवास का कुछ समय यहां बिताया था।
Photo Courtesy: Twitter
आप नेपाल के काठमांडू में बने खूबसूरत राम जानकी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, यहां भगवान राम का ससुराल है।
Photo Courtesy: Twitter
मध्य प्रदेश के ओरछा में बने राम राजा मंदिर के दर्शन करें। ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान राम को देवता नहीं 'राजा' के रूप में पूजा जाता है।
Photo Courtesy: Twitter
तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप में स्थित रामास्वामी मंदिर के दर्शन करें। मान्यता है कि यहां भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद शिव जी से क्षमा मांगने के लिए शिवलिंग की पूजा की थी।
केरल में स्थित त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर की काफी मान्यता है। माना जाता है कि यहां के मुखियां को इस मंदिर में स्थापित मूर्तियां एक साथ समुद्र तट पर मिली थीं।
Photo Courtesy: Twitter
यूपी के अयोध्या जिले में मौजूद कनक भवन मंदिर के दर्शन जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि ये भवन भगवान राम के विवाह के बाद कैकेयी ने माता सीता को उपहार में दिया गया था।
Photo Courtesy: Twitter
कर्नाटक के चिकमंगलूर में स्थित कोदंडारामस्वामी मंदिर भगवान राम के प्रमुख मंदिरों मे से एक है। यहां पर माता सीता भगवान राम और लक्ष्मण के दाहिनी ओर विराजमान हैं।
Photo Courtesy: Twitter
पंजाब के अमृतसर में श्री राम तीर्थ मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। माना जाता है, माता सीता भगवान राम से अलग होने के बाद यही महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में शरण ली थी।
Photo Courtesy: Twitter
बिहार में स्थित विराट रामायण मंदिर की मान्यता खूब है। ऐसा माना जाता है कि माता सीता से विवाह करके जनकपुर से लौटते समय भगवान राम की बारात यहां रुकी थी।
Photo Courtesy: Twitter
जम्मू कश्मीर के रघुनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में आपको रामायण और महाभारत के पत्रों की झलक देखने को मिलेगी।
Photo Courtesy: Twitter
जन्मदिन के मौके पर कामाख्या मंदिर माता के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी! पढ़े आगे....
Photo Courtesy: Twitter