National Science Day: आनंदीबाई जोशी से लेकर कल्पना चावला तक इन 8 वैज्ञानिक महिलाओं ने रचा इतिहास!

आनंदीबाई गोपालराव जोशी पहली भारतीय महिला चिकित्सक थी जिन्होंने अमेरिका में वेस्टर्न मेडिसिन में दो साल की डिग्री हासिल की थी।

जानकी अम्माल बॉटनी में पीएचडी करने वाली पहली भारतीय महिला थी जिसने क्रॉस-ब्रीडिंग के लिए पौधे की किस्मों का विश्लेषण किया। 

कमला सोहोनी भारत की पहली महिला थी जिन्होंने पितृसत्ता को चुनौती देकर विज्ञान में पीएचडी हासिल की थी। 

असीमा चटर्जी ऑर्गेनिक केमिस्ट होने के साथ भारत में डॉक्टरेट ऑफ साइंस की डिग्री पाने वाली प्रथम महिला थी, जिन्होंने ऐंठन रोधी, मलेरिया रोधी और कीमोथेरेपी दवाएं विकसित की।

राजेश्वरी चटर्जी भारत की पहली इंजीनियर महिला वैज्ञानिक थी, जिन्होंने माइक्रोवेव इंजीनियरिंग और एंटीना इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था। 

कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय मूल वैज्ञानिक महिला थी, जिनका निधन भी स्पेस में घटी एक दुर्घटना में हुआ। 

डॉक्टर इंदिरा हिंदुजा एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, प्रसूति रोग विशेषज्ञ और बांझपन विशेषज्ञ है, जिन्होंने गैमीट इंट्राफॉलोपियन ट्रांसफर (GIFT) तकनीक का नेतृत्व किया।

Image Source: Inkus Fertility Clinic

भारतीय मिसाइल वुमन के नाम से पहचानी जाने वाली टेसी थॉमस ने फाइटर जेट तेजस व अग्नि मिसाइल भी बना चुकी है।