जानिए देश की पहली महिला IPS Kiran Bedi के बारे में ये खास बातें!

Image Source: Twitter

9 जून, 1949 को जन्मी किरण बेदी भारत की पहली महिला भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी बन महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है।

Image Source: Twitter

अमृतसर में जन्मी किरण बेदी के पापा का नाम प्रकाश लाल पेशावरिया और मम्मी का प्रेमलता पेशावरिया है।

Image Source: Twitter

किरण बेदी की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए और अंग्रेजी में बीए ऑनर्स किया है।

Image Source: Twitter

पढ़ाई में होशियार किरण बेदी को आईआईटी दिल्ली से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिल चुकी है।

Image Source: Twitter

किरण बेदी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अमृतसर में खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में लेक्चरर के रूप में भी काम किया।

Image Source: Twitter

इसी बीच किरणबेदी की मेहनत रंग लाई और साल 1972 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हो गया।

Image Source: Twitter

उस वक्त महिलाएं सिर्फ घरेलू कामों तक ही सीमित हुआ करती थीं, ऐसे में किरण बेदी को देश की पहली महिला IPS के रूप में चुना गया।

Image Source: Twitter

देश की पहली महिला आईपीएल बनकर किरण बेदी तमाम धारणाओं को तोड़ने में सफल रही हैं और अपना नाम रोशन किया है।

Image Source: Twitter

किरण बेदी अपनी ड्यूटी के प्रति इतनी वफादार रही हैं कि एक बार दिल्ली ट्रैफिक में तैनाती के दौरान उन्होंने गलत साइड में खड़ी पीएम इंदिरा गांधी की कार को क्रेन से  उठवा लिया था।  

Image Source: Twitter

पीएम इंदिरा गांधी की कार उठाने के बाद किरण बेदी का नाम क्रेन बेदी के नाम से फेमस हो गया।

Image Source: Twitter

तिहाड़ जेल में अपनी पोस्टिंग के दौरान किरण बेदी ने कैदियों के लिए जेल में नशामुक्ति अभियान शुरू किया था।

Image Source: Twitter

इस शानदार काम के लिए किरण बेदी को रमन मैग्सेसे पुरस्कार और जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप भी मिली थी।

Image Source: Twitter

किरण बेदी ने पुलिस में सेवा देने के अलावा राजनीतिक रूप से देश की जनता की सेवा की है।

Image Source: Twitter

किरण बेदी ने 31 मई 2016 को पुडुचेरी के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

Image Source: Twitter

एक्ट्रेस यामी गौतम से मिली किरण बेदी! पढ़ें आगे ...