आशिकी, संघर्ष जैसी इन 5 फिल्मों में खेसारी लाल ने उड़ाया गर्दा!

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

अपनी दमदार एक्टिंग के बलबूते खेसारी आज इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक हैं।

साल 2011 से फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने वाले खेसारी लाल ने अब तक अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं।

आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी लाल की 2021 में आई फिल्म 'आशिकी' ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़े थे।

साल 2022 में आई फिल्म 'डोली सजा के रखना' को भोजपुरी दर्शकों का खूब प्यार मिला।

खेसारी लाल और मधु शर्मा स्टारर फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।  

साल 2018 में रिलीज हुई काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष' भी हिट फिल्मों में शामिल है।  

साल 2020 में आई खेसारी लाल और काजल राघवानी स्टारर फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' जबरदस्त हिट रही थी।