भारत में इन जगहों पर खेली जाती है शानदार होली, जान ले खासियत!

मथुरा भगवान कृष्ण के जन्मस्थल पर होली के मुख्य दिन मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भव्य उत्सव मनाया जाता है।

वृंदावन यह जगह फूलों वाली होली के लिए मशहूर है, यहाँ फूलों के साथ रंग और कई तरह के बेहतरीन रिवाज भी मनाये जाते है।

आगरा आगरा की होली परदेसियों के साथ ही यहाँ रहने वाले सभी लोगों के लिए एक पसंदीदा त्यौहार है। भांग, रंग और नाच-गाने भरा यह त्यौहार शानदार तरीके से मनाया जाता है।

शांतिनिकेतन यहाँ होली का त्यौहार बसंत उत्सव के नाम से मनाया जाता है, रबिन्द्रनाथ टैगोर ने यहाँ होली उत्सव शुरू किया था!

उदयपुर उदयपुर में होली का जश्न मथुरा और वृंदावन से कम नहीं होता। यहाँ त्योहार शाही और भव्य तरीके से मनाया जाता है। 

आनंदपुर साहिब पंजाब के आनंदपुर साहिब में होली को होला मोहल्ला कहा जाता है, यहाँ मनाई जाने वाली होली सिखों के शौर्य का प्रतिक होता है।

बरसाना   देवी राधा के जन्मस्थल पर मनाई जाने वाली होली 'लट्ठमार होली' के नाम से जानी जाती है। यह त्यौहार अपने अनूठे तरीके के लिए मशहूर है।

ब्यावर राजस्थान के ब्यावर में होली का एक अलग ही अंदाज होता है, यह विशेष रूप से 'बादशाह की सवारी' मेले के लिए जानी जाती है।