अदिति राव हैदरी से लेकर सैफ अली खान तक यह सेलेब्स है शाही खानदान से!
अदिति राव हैदरी अकबर हैदरी की परपोती और असम के पूर्व राज्यपाल मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती है, इसके साथ ही वह राजा जे रामेश्वर राव की पोती भी है।
आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव के दादा तेलंगाना के वानापार्थी के राजा थे, वह अदिति राव हैदरी की चचेरी बहन भी हैं।
सैफ अली खान और सोहा अली खान पटौदी खानदान के बच्चे है, सैफ अभी भी तकनीकी रूप से पटौदी के 10वें नवाब हैं।
नेपाल की रॉयल फैमिली में जन्मी मनीषा कोइराला के दादा और उनके भाई राजनितिक परिवार से भी थे, उनके पिता नेपाल के पूर्व पर्यावरण मंत्री रह चुके है।
'मैंने प्यार किया' की भाग्यश्री सांगली के एक शाही मराठी परिवार से है, उसके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन अभी भी सांगली के राजा है।
'चक दे' एक्ट्रेस और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे, विजयसिंह घाटगे की बेटी है, जो कोल्हापुर के शाहू महाराज के वंशज हैं।
मूनमून सेन की बेटियां रिया और राइमा सेन भी शाही परिवार से रिश्ता रखते है, उनकी दादी इला देवी बड़ौदा के राजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय की बेटी थीं।
'जन्नत' फेम सोनल चौहान भी एक पारंपरिक शाही राजपूत परिवार में जन्मी है।