शिल्पा शेट्टी से लेकर रश्मि देसाई तक, इन एक्ट्रेसेस ने झेला है मिसकैरेज का दर्द!
फिल्मी दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने मिसकैरेज का दर्द झेला है और इसका जिक्र भी किया है।
पहली प्रेगनेंसी के कुछ समय बाद ही शिल्पा शेट्टी का मिसकैरेज हो गया था। इस बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया की, उन्हें APL सिंड्रोम है, जो उनके गर्भपात का कारन था।
शादी के बाद पहली प्रेगनेंसी के पहले 6 हफ्तों में काजोल को मिसकैरेज का दर्द सहना पड़ा था। इस बारे में उनके पति अजय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।
सायरा बानो ने कम उम्र में दिलीप कुमार से शादी की, कुछ समय बाद वो प्रेगनेंट हो गई लेकिन 8 महीने में हाई बीपी के चलते उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। इसके बाद सायरा कभी कंसीव नहीं कर पाईं।
Image Courtesy: Twitter
एक्स कपल पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा ने भी अपना पहला बच्चा खोया है, शादी के कुछ समय बाद प्रेगनेंट हुईं श्वेता का मिसकैरेज हो गया था। इस बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था।
Image Courtesy: Twitter
रश्मि देसाई ने नंदीश संधू के साथ अपनी शादी को एक और मौका देने के लिए डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भाग लिया, इस दौरान रश्मि का मिसकैरेज हो गया।
देबिना बनर्जी और दीपिका कक्कर जैसी कई TV एक्ट्रेस 30 साल की उम्र में बनीं हैं मां! पढ़ें आगे...