Gullak से Panchayat तक, परिवार के साथ बेफिक्र देख सकते हैं ये 10 web series!
अमेजन प्राइम वीडियो में मौजूद जितेंद्र कुमार स्टारर पंचायत एंटरटेनमेंट का फूल डोज है और आप इसे अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।
पंचायत
Image Courtesy: Twitter
Juhi Parmar स्टारर ये मेरी फैमिली एक पारिवारिक कहानी है। Amazon miniTV पर उपलब्ध ये वेब सीरीज खट्टी-मीठी नोक-झोंक का मिक्सचर है।
ये मेरी फैमिली
Image Courtesy: Twitter
अपने परिवार के साथ आप मॉडर्न फैमिली पर आधारित व्हाट द फोल्क्स वेब सीरीज भी देख सकते हैं। यह पारिवारिक सीरीज YouTube पर उपलब्ध है।
व्हाट द फोल्क्स
Image Courtesy: Twitter
एक मिडिल क्लास परिवार के बारे में पर्दे पर सही स्थिति को दर्शाने वाली वेब सीरीज गुल्लक आपको परिवार के साथ देखने में जरूर पसंद आएगी।
गुल्लक
Image Courtesy: Twitter
अन्नू कपूर स्टारर वेब सीरीज होम को अपने परिवार के साथ बड़े मजे से देख सकते हैं। यह एक इमोशनल सीरीज है।
होम
Image Courtesy: IMDB
ALT पर मौजूद खामियों भरी एक परिवार की कहानी पर आधारित द ग्रेट इंडियन डिस्फंक्शनल फैमिली वेब सीरीज परिवार संग जरूर देखें।
द ग्रेट इंडियन डिस्फंक्शनल फैमिली
Image Courtesy: IMDB
द आम आदमी फैमिली वेब सीरीज में रोज़मर्रा के पारिवारिक स्ट्रगल और छोटी मोती खुशियों को पर्दे पर दिखाया गया है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
द आम आदमी फैमिली
Image Courtesy: IMDB
तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता के जीवन पर आधारित क्वीन भी फैमिली फ्रेंडली है। ये वेब सीरीज आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं।
क्वीन
Image Courtesy: Twitter
वेब सीरीज एस्पिरेंट्स में तीन दोस्तों की दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाई गई है। इस मेगाहिट सीरीज को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
एस्पिरेंट्स
Image Courtesy: Twitter
मनोज बाजपेयी स्टार द फैमिली मैन भी बेहद शानदार वेब सीरीज हैं। इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो में देख सकते है।
द फैमिली मैन
Image Courtesy: Twitter
टीवी की ये हैं सुपरहिट जोड़ियां! पढ़ें आगे ....