साड़ी पहन बर्फीली पहाड़ियों में महिला ने की खतरनाक स्कीइंग, देखें तूफानी वीडियो!

लोगों ने कहा 'झांसी की रानी'!

साड़ी पहन बर्फीली पहाड़ियों में महिला ने की खतरनाक स्कीइंग, देखें तूफानी वीडियो!

हमारे देश भारत में विविध संस्कृति के लोग रहते हैं, जिसका पालन करते हुए हर कोई अपने आप में गर्व महसूस करता है। देश की सभ्यता, संस्कृति और भाषा व्यक्ति के आदर्शों की पहचान कराती है। इसी कड़ी में एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर महिला ने कुछ ऐसा ही किया है। भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए साड़ी पहने इस महिला ने बर्फीली पहाड़ियों के बीच स्कीइंग करते हुए सभी को चौंका दिया है। स्कीइंग करते हुए इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Maiya (@divyamaiya)

साड़ी में महिला ने किया स्कीइंग

ठंडी पहाड़ियों के बीच लगभग हर कोई स्कीइंग करने के लिए जाता है। अक्सर लोग बर्फीली पहाड़ की चोटियों में स्कीइंग करने के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती भी करते हैं। सफेद पहाड़ियों के नीचे स्कीइंग करने का अपना ही एक अलग मजा होता है। हालांकि पारंपरिक भारतीय कपड़ों में इन बर्फीली पहाड़ियों में स्कीइंग करना थोड़ा असंभव सा लगता है। लेकिन इसे पीछे छोड़कर दिव्या मैया नाम की एक महिला ने साड़ी पहनकर स्कीइंग करने का लुत्फ उठाती नजर आ रही है। जिस स्कीइंग से अच्छे-अच्छों के के पसीने छूट जाते हैं, उसे इस महिला ने बड़ी ही आसानी से कर दिखाया है। जिसे देखकर हर कोई उसका दीवाना हो गया है। दिव्या मैया नाम की इस महिला का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। दिव्या मैया इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसे कई हैरतअंगेज वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

और पढ़े: UK में साड़ी पहनकर 42.5 किमी के मैराथन में भागी ये भारतीय महिला, वायरल हुआ वीडियो!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Maiya (@divyamaiya)

कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्राम पर्सनैलिटी दिव्या मैया ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 1982 में आई फिल्म नदिया के पार का गाना कौन दिशा में लेकर रे बटुहिया का रीप्राइज वर्जन बज रहा है, जिसे सिंगर वर्षा सिंह धनोआ ने गाया है। दिव्या के इस वीडियो पर यूजर्स उनकी तारीफ करने के साथ ही अपना रिएक्शन भी पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको साड़ी में स्कीइंग करते देखना शानदार है। एक भारतीय होने पर गर्व है और वास्तव में आप पर गर्व है।’, दूसरे ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया… इसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए… बहुत गर्व महसूस हुआ भारतीय महिला और भारतीय कपड़े दोनों अविश्वसनीय हैं’, तीसरे ने लिखा, ‘यह वीडियो मां को दिखाया.. वो कहती हैं वाह झांसी की रानी’। ऐसे तमाम यूजर्स दिव्या मैया की तारीफ कर रहे हैं।

और पढ़े: PMMVY: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं को देती है 5000 रुपये, जान ले पात्रता और लाभ!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Maiya (@divyamaiya)

गौरतलब है कि, इससे पहले UK में रहने वाली भारतीय मूल की एक उड़िया महिला ने संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ कर हिस्सा लेकर एक बेहतरीन रिकॉर्ड तो कायम ही किया था। मधुस्मिता जेना दास नाम की इस महिला ने साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के बाद खूब तारीफ बटोरी थी। वहीं दिव्या मैया ने साड़ी पहनकर और बर्फीले पहाड़ की चोटियां में स्कीइंग कर के सभी को हैरान कर दिया है। हर कोई दिव्या की खूब तारीफ कर रहा है। दिव्या मैया के इस वीडियो को हर कोई एक दूसरे को शेयर कर रहा है और देख रहा है।

3 Imprisoned Iranian Women Journalists Win UN Press Freedom Prize For Reporting On Mahsa Amini’s Death

First Published: May 11, 2023 5:55 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!