कौन है Chloe Qureshi, Mrs India 2023 स्पर्धा में शामिल होने वाली पहली प्रेगनेंट कंटेस्टेंट?

Who-is-chloe-qureshi-mrs-india-2023-First-Pregnant-contestant-know-more-about-her

इतिहास में पहली बार ऐसे होने जा रहा है की, किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होने वाली महिला प्रेगनेंट है। जी हां आपने बिलकुल भी सही पढ़ा। सौंदर्य प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार कोई गर्भवती प्रतियोगी के रूप में मिसेज इंडिया 2023 (Mrs India 2023) के मंच की शोभा बढ़ाएंगी। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में क्लो कुरैशी (Chloe Qureshi) नामक महिला शामिल हुई है, जो की प्रेगनेंट प्रतियोगी है। अपनी खूबसूरती और दृढ़ संकल्प के साथ क्लो इस सौंदर्य प्रतियोगिता के मंच की शोभा बढ़ाने और अपनी चमक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए बिलकुल तैयार है। चलिए जान लेते है आखिर क्लो कुरैशी आखिर है कौन?

कौन है क्लो कुरैशी?

भारत में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण सौंदर्य प्रतियोगिता में Mrs India स्पर्धा भी शामिल है। जिस वतरह से Miss India की सौंदर्य प्रतियोगिता होती है, ठीक उसी तरह Mrs India प्रतियोगिता भी हर साल भारत में होती है, जिसमे पुरे भारत से तमाम महिलाएं शामिल होती है। वही इस बार Mrs India 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही सुर्ख़ियों में बनी हुई है।

और पढ़े: Who Is Navdeep Kaur, India’s Representative At Mrs World 2022? Here’s Everything You Need To Know

इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है की कोई प्रेगनेंट महिला कंटेस्टेंट इस सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होने वाली है। इस महिला का नाम है क्लो कुरैशी, जो की पिछले 22 सालों से मीडिया इंडस्ट्री के लिए काम कर रही है। क्लो के बारे में और जानना है, तो वह एक प्राणिक हीलर और अर्हेटिक योगा प्रैक्टिशनर है। पिछले 22 सालों से वह बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के लिए चीफ कंटेंट ऑफिसर के रूप काम किया है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्लो ने काफी काम किया है, अपनी एक सफल जगह बनाई है और नाम कमाया है। इसके साथ ही क्लो केवल मीडिया इंडस्ट्री में ही सक्रीय नहीं है, बल्कि वह एक बिजनेस वुमेन भी है। वह एक होटल की मालकिन भी है। साथ ही खाना बनाना, कविताएं लिखना, नई जगहों पर घूमना भी क्लो को बेहद पसंद है। आपको जान कर हैरानी होगी की, क्लो की एक छोटी बेटी भी है और अब क्लो दूसरी बार मां बनने जा रही है।

आपको बता दे की, जब क्लो ने नवंबर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, तब उसे पता नहीं था की वह मां बनने वाली है। फिर जब वह जनवरी में दुबई से भारत आई तब उसे एहसास हुआ की वह प्रेगनेंट है। इस वजह से वह प्रतियोगिता से बाहर जाने के लिए भी तैयार हो गई थी। इस बारे में उसके पति अस्लम (Aslam) ने क्लो को प्रेरणा दी और मुख्य लोगों से बात करने को कहा। इसके बाद क्लो ने मिसेज इंडिया की संस्थापक और निर्देशक मोहिनी शर्मा से बात की, तब वह आसानी से मान गई। और अब क्लो इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन चुकी है।

और पढ़े: The Man Behind: How Her Husband’s Unconditional Support Helped Sargam Koushal Win Mrs World 2022

क्लो कुरैशी को इंडस्ट्री के कई टीवी एक्टर्स ने भी बधाइयां दी है। एक्टर कारन सिंह ग्रोवर ने क्लो को स्पर्धा में भाग लेने के लिए बधाइयां दी है। वही दिव्यांका त्रिपाठी, कृतिका सेंगर, अर्जुन बिजलानी, पवित्रा पुनिया ने भी क्लो को उसके इस महत्वपूर्ण सफर के लिए शुभकामनाएं दी है।

Mrs India सौंदर्य प्रतियोगिता 19 जुलाई 2023 को श्रीलंका में होने वाली है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में भारतीय महिलाओं की खूबसूरती के साथ ही असाधारण प्रतिभा, बुद्धि और शिष्टता का प्रदर्शन होगा। वही इस प्रतियोगिता में क्लो कुरैशी सभी का ध्यान खींचने में कामियाब रहेंगी इसकी हमें आशा है।

Image Courtesy: Mid Day

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.