भारतीय संगीत ने पूरी दुनिया पर अपना जादू बिखेरा है, इसमें कोई संदेह नहीं। भारतीय संगीत का काफी बड़ा और शानदार इतिहास भी है। फिर कोई क्यों ना इस संगीत से इम्प्रेस हो? दुनिया के कई बड़े बड़े संगीतकारों और गायकों को भारतीय संगीत ने अपना दीवाना बना दिया है। इसका एक शानदार उदहारण ले तो, एक उज़्बेकिस्तानी बैंड के गायकों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दो उज़्बेकिस्तानी गायकों ने बॉलीवुड की मशहूर फील भूल भुलैय्या के गाने ‘मेरे ढोलना’ को अपने आवाज में बेहद सुरीले अंदाज में गाया है। ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फ़ैल गया है और चारों और से लोग इन गायकों की तारीफ़ कर रहे है। चलिए जानते है इन उज़्बेकिस्तानी गायकों के बारे में!
2007 को आयी सायकोलॉजिकल थ्रिलर भूल भुलैय्या का गाना ‘मेरे ढोलना’ कोई नया गाना नहीं है। इतना पुराना ट्रैक होकर भी इस गाने के प्रति लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ है। ये शानदार गाना श्रेया घोषाल और एमजी श्रीकुमार ने गाया था। इस गाने के कई वर्जन हैं जो प्रसिद्ध संगीतकारों और गायकों द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं। लेकिन ये वीडियो जो आप देखने वाले हैं, वह आपको हैरान कर देगा। हाल ही में दो उज़्बेकिस्तानी गायकों ने फिरसे एक स्टेज पर परफॉर्म करते हुए ये गाना गाया और उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। इन गायकों ने गाए इस हिंदी गाने ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। Stereo India इस इंस्टाग्राम पेज ने ये वीडियो अपने पेज पर शेयर किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। चलिए देखते है वीडियो!
और पढ़े: बांसुरी और गिटार के साथ लड़कियों ने बजाई ‘बेशरम रंग’ की सुरीली धुन, देखें वायरल वीडियो!
ये उज़्बेकिस्तानी गायक हवास गुरुही नामक एक संगीत बैंड का हिस्सा हैं। इस वीडियो में ये दो गायक अत्यंत प्रवाह के साथ गाते दिखाई दे रहे है। इनका नाम दोस्तोनबेक और खखरमोन है और इनका पूरा परिवार इस बैंड का हिस्सा है। इस बैंड को भारतीय संगीत गाने के लिए जाना जाता है। वीडियो को अब तक कई व्यूज और लाइक भी मिल चुके हैं। ये बैंड कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता भी रह चूका हैं। उन्होंने 2017 में उज्बेकिस्तान में अपना पहला बॉलीवुड कॉन्सर्ट आयोजित किया था और यह उनके लिए एक सबसे बड़ी सफलता थी। उन्होंने कई भारतीय शहरों में भी गानों के शोज किये है और कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए है। उन्होंने स्टारप्लस के म्यूजिक शो दिल है हिंदुस्तानी के पहले सीजन में भी भाग लिया था।
और पढ़े: YLPH: School Choirs, First Break, And More, Singer Dhvani Bhanushali Shares Her Singing Journey
गौरतलब है की, भारत के बाहर भी पूरी दुनिया में भारतीय संगीत ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। भारतीय संगीत की ये खासियत ही मान लो, की कई फॉरेनर्स भी भारतीय संगीत सिखने या गाने की मनीषा रखते है। इन उज़्बेकिस्तानी गायकों ने सच में हिंदी गाना गाकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।