UPSC 2022 परीक्षा में इशिता किशोर ने मारी बाजी, टॉपर बन किया परिवार का नाम रोशन!

UPSC CSE 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 के साथ टॉप किया है। पिछले साल की तरह इस बार भी फिर से लड़कियां इस परीक्षा में टॉप में आई है। UPSC (Union Public Service Commission) 2022 का परिणाम आज जाहिर कर दिया गया। इसमें फिरसे एक बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस परीक्षा में इशिता किशोर, जो की DU की छात्र रही है, उसने टॉप किया है। इस साल इस परीक्षा के लिए इंटरव्यूज 3 अलग अलग चरणों में आयोजित किये गए थे, जिसमे इशिता किशोर ने जीत हासिल की है। लेकिन कौन है ये इशिता किशोर? चलिए जानते है UPSC टॉपर इशिता किशोर के बारे में!

Image Courtesy: Twitter

और पढ़े: Shruti Sharma, Ankita Agarwal, Gamini Singla: The Three Women Who Topped The UPSC 2021 Exam

कौन है UPSC टॉपर इशिता किशोर?

इशिता DU की एक होनहार छात्रा रही है। इशिता किशोर ने 2017 में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया है। अपनी ग्रैजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद इशिता ने अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया। अपनी होनहारता इशिता ने सिर्फ पढाई में ही नहीं बल्कि खेल में भी दिखाई। पढाई के साथ साथ उसे स्पोर्ट्स भी काफी पसंद है और खेल में वह अभी भी सक्रीय है। स्कूल से ही इशिता ऑल राउंडर थी और हर एक खेल में माहिर थी। साथ ही इशिता एक होनहार कलाकार भी है। इशिता ने हाल ही में UPSC की परीक्षा में भी टॉप किया है। ये इशिता का तीसरा प्रयास था, और अब उसने इस परीक्षा में बाजी मार ली है।

लड़कियों ने मारी बाजी

इशिता ने UPSC की परीक्षा में टॉप करने के बाद अपनी खुशी भी जाहिर की। अपनी सफलता की उसे पूरी उम्मीद थी, लेकिन टॉप करना ये इशिता के लिए एक सुखद आश्चर्य था। 2022 की परीक्षा इशिता की तीसरी कोशिश थी, जिसमे वह कामियाब रही है। इशिता किशोर के साथ ही इस परीक्षा में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने अपना ग्रैजुएशन कॉमर्स में किया था। IIT हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग करने वाली उमा हरथी एन तीसरे स्थान पर रहीं। तो दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हॉउस कॉलेज की स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रहीं।

और पढ़े: Who Is Shruti Sharma, The Topper Of UPSC 2021?

इशिता किशोर के साथ ही UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में टॉप करने वाली सभी लड़कियों को हमारी और से ढेर सारी बधाइयाँ!

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.