दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब कहानियां सुनने मिलती है। खास कर के बात जब शादी की हो, तब तो कई अतरंगी कहानियां खबरें बन जाती है। भारत जैसे राष्ट्र में तो ऐसी कई अजीबोगरीब कहानियां रोजाना सुनने मिलती है। अभी उत्तर प्रदेश की ही बात लीजिए, एक भगौड़े दूल्हे और उसके पीछे भागने वाली दुल्हन की कहानी सुर्ख़ियों में छायी हुई है। जी हाँ, आपने बिलकुल सही सुना, शादी के मंडप से भाग जाने वाले अपने दूल्हे राजा का 20 किलोमीटर तक पीछा करने वाली डेयरिंगबाज दुल्हन फिलहाल ख़बरों में छायी हुई है। चलिए जानते है की असल में हुआ क्या था!
और पढ़े: THIS Groom’s Reason To Call Off Wedding Will Make You Laugh Hard, Claims Made By Bride’s Family Will Not!
जरा गौर से इस खबर को पढ़े! उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसा ही अजीबोगरीब शादी का किस्सा घटा है, जिसे पढ़कर आप हंसकर लोटपोट हो जाओगे, और साथ ही इस दुल्हन की तारीफ भी करोगे। बरेली में शादी के दिन एक दूल्हा मंडप से भाग गया। लेकिन उसकी दुल्हन इतर महिलाओं की तरह रोती गिरती नहीं बैठी। इस दुल्हन का रिएक्शन जानकर आप हैरान हो जाओगे। शादी के दिन ही दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया और वह मंडप से भाग गया। शादी के लिए ठुकरा देने वाली बात को हजम न करने वाली ये औरत दुल्हन की तरह सज धज कर, अपने दूल्हे को ढूंढने निकल पड़ी। इस औरत ने दुल्हन के कपड़े पहने लगभग 20 किमी तक भगौड़े दूल्हे का पीछा किया और दूल्हे को पकड़ कर मंदिर में सात फेरे लिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कहा जा रहा है की ये महिला, इस इंसान के साथ पिछले ढाई साल से रिलेशनशिप में थी। दोनों के परिवार वालों से बात होने के बाद ये शादी रविवार के दिन भूतेश्वर नाथ के मंदिर में तय की गई। शादी के दिन ये महिला शादी के लिए मंदिर में उसकी रह देख रही थी। लेकिन काफी समय तक दूल्हा और उसके परिवार वालों का कोई नामोनिशान नहीं था। लेकिन जैसे ही उसे इस बात की भनक लगी की, दूल्हे ने शादी के लिए मना कर दिया, वह तुरंत दुल्हन के अवतार में किसी का भी इंतजार न करते हुए अपने भगौड़े दूल्हे को ढूंढने निकल पड़ी।
और पढ़े: UP Groom Dancing To SRK’s ‘Ashique Bhi Hoon’ Annoys Bride And Here’s What She Decided To Do!
बीच सड़क पर ये ड्रामा हुआ, जिसके बाद कपल वापस मंदिर पहुंचे और दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों परिवारों की मौजूदगी में ये शादी हुई। भाई दुल्हन हो तो ऐसी! अपने दूल्हे राजा को भागने का बिलकुल मौका ही नहीं दिया। इस दुल्हन का ये कदम तो सच में काबिल-ए-तारीफ है।
Image Courtesy: India Today