TMKOC की प्रिया आहूजा ने भी लगाए असित मोदी पर आरोप; कहां, “कलाकारों का किया जाता है मानसिक उत्पीड़न!”

टेलीविजन का सुप्रसिद्ध शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कई चाहने वाले है। लेकिन कुछ दिनों से ये शो काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में है। इसका मुख्य कारन है, TMKOC के निर्माता असित मोदी! इस शो के कई पूर्व कलाकारों ने असित मोदी और प्रोडक्शन टीम के इतर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। इस शो की तीन पूर्व अभिनेत्रियों ने असित मोदी पर उत्पीड़न के आरोप लगाएं है। सबसे पहले ये बात जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने सामने लाई। इसके बाद दूसरी अभिनेत्री मोनिका भदौरिया ने भी प्रोड्यूसर पर चौंकाने वाले आरोप किए। अब इसके बाद शो की पूर्व एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने भी अब इस मामले में अपना मुँह खोला है।

और पढ़े: TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के बाद अब मोनिका भदौरिया ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगाए चौंकाने वाले आरोप!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कई अभिनेत्रियों ने उत्पीड़न और गैर बर्ताव जैसे गंभीर आरोप लगाए है। कुछ समय पहले ही शो की पूर्व कलाकार जेनिफर मिस्त्री और मोनिका भदौरिया ने भी असित मोदी पर उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप लगाए है। इस मामले में असित मोदी पर केस भी लगाया गया है। अब इन दोनों एक्ट्रेसेस के बाद शो और एक एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। TMKOC में ‘रीटा रिपोर्टर’ के किरदार से जानी जाने वाली प्रिया आहूजा ने अब असित मोदी पर आरोप लगाए है। प्रिया शो की शुरुआत से ही इससे जुडी थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से शो में नजर नहीं आई। प्रिया ने इस बारे में कहते हुए कहा की, उसे बिना किसी स्पष्टीकरण के इस शो से बाहर कर दिया गया।

प्रिया लंबे समय से TMKOC की टीम का हिस्सा रही हैं। ‘रीटा रिपोर्टर’ के किरदार के लिए वह काफी मशहूर हो गयी थी। TMKOC के पूर्व डाइरेक्टर मालव राजदा से प्रिय ने शादी कर ली। और तब से ही प्रिया को काम के बारे में शो में ये नाइंसाफी देखने मिली। धीरे धीरे उनके किरदार का काम कर कर दिया गया और फिर उन्हें मख्खी की तरह इस शो से बाहर कर दिया गया। साथ ही प्रिया ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा की, इस शो में कई कलाकारों के साथ उत्पीड़न और बदसलूकी हुई है। जैसे की हम देख सकते है की एक एक करके TMKOC शो छोड़ कर जाने वाले कलाकारों से गंभीर आरोप सामने आ रहे है। इससे प्रोड्यूसर असित मोदी की परेशानियां और भी बढ़ने वाली है।

और पढ़े: “पकड़ कर किस कर लू”: जेनिफर मिस्त्री ने TMKOC के निर्माता असित मोदी पर लगाया यौन उत्पीड़न आरोप!

प्रिया आहूजा ने लगाए ये आरोप काफी गंभीर है। लेकिन इसके साथ ही जेनिफर मिस्त्री और मोनिका भदौरिया ने भी असित मोदी पर जो आरोप लगाएं है उससे इस शो की पॉपुलैरिटी पर कुछ असर तो जरूर होगा। इसके सिवा प्रोड्यूसर असित मोदी की परेशांनियाँ भी और बढ़ती नजर आ रही है। अब देखना ये है की इस आरोपों पर असित मोदी का क्या कहना है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.