स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के रिसेप्शन पर पहुंचे जया बच्चन, सुप्रिया सुले और यह अन्य नेता!

‘रांझणा’ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद ने हाल ही में बड़ी धूमधाम से शादी कर ली। दोनों ने एकदूसरे की रीती रिवाजों का सम्मान करते हुए यह शादी रचाई है। स्वरा भास्कर ने अपनी हल्दी से लेकर शादी तक, सारी प्री वेडिंग फंक्शन्स की खूबसूरत सी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अभी हाल ही में स्वरा भास्कर और फहाद ने दिल्ली में रिसेप्शन भी दिया, जहाँ कई बड़ी बड़ी राजनितिक हस्तियों ने भी हाजिरी लगा कर कपल को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और उनके राजनेता पति फहद अहमद ने गुरुवार को दिल्ली में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया था। इस रिसेप्शन में बड़ी बड़ी राजनितिक हस्तिया शामिल हुई थी। रिसेप्शन में स्वरा और फहाद को आशीर्वाद देने कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आये थे। उनके साथ ही जया बच्चन और शशि थरूर, लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले सहित कई हाई-प्रोफाइल मेहमानों ने अपनी उपस्थिति दर्शायी। स्वरा और फहाद के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रही है।

और पढ़े: स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने हिंदू, मुस्लिम दोनों रिवाजों से की शादी; खुद को बताया ‘इंटरफेथ कपल’!

Image Courtesy: Instagram fan page
Image Courtesy: Instagram fan page
Image Courtesy: Instagram fan page

स्वरा और फहाद ने अपने रिसेप्शन पार्टी के लिए डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से बेहतरीन आउटफिट्स पहने थे। जहां स्वरा गुलाबी चोली और कढ़ाई वाले मल्टीकलर घागरे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी, वही फहाद भी क्रीम कलर के शेरवानी में जच रहे थे। आपको बता दे की, स्वरा और फहाद ने फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। हाल ही में, इस जोड़े ने हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी सारी प्री-वेडिंग रस्में बड़ी धूमधाम से मनाई। दिल्ली में हुए रिसेप्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन भी बेहद शानदार डाला हुआ है। स्वरा ने रिसेप्शन की तस्वीर डालते हुए लिखा है की, ‘प्रेजेंटिंग मिस्टर एंड मिसेज #SwaadAnusaar।’

और पढ़े: कोंकणा सेन शर्मा ने शादी पर दिया स्वरा भास्कर, फहाद अहमद को ख़ास तोहफा, देखे तस्वीरें!

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे। आखिर कर इस साल की शुरुआत में ही स्वरा और फहाद ने एकदूसरे के साथ शादी कर ली और हमेशा के लिए एकदूजे के हो गए।

Image Courtesy: Instagram Fan Page

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.