6 साल की बच्ची ने मां संग की माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प की चढ़ाई, बनाया नया रिकॉर्ड!

मां के साथ चढ़ी माउंट एवरेस्ट!

6 साल की बच्ची ने मां संग की माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प की चढ़ाई, बनाया नया रिकॉर्ड!

आज के समय में हमारे देश की बच्चियां हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कभी आसमान में उड़ते जहाज का स्टेयरिंग संभालना, तो कभी सेना में देश की सेवा में महिलाओं के योगदान की खबरें हमें गौरवान्वित करती रहती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची ने माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प पर चढ़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पुणे की एक 6 साल की बच्ची ने माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प पर चढ़कर अपने सपने को हकीकत में बदल दिया है। यह बच्ची 17,500 फीट से ऊपर माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई है। इस बच्ची का नाम है अरिष्का लड्डा!

6 साल की बच्ची ने रचा इतिहास

आपको बता दें, पुणे के कोथरूड इलाके में रहने वाली इस 6 साल की बच्ची का नाम अरिष्का लड्डा है। अरिष्का के साथ उनकी मां डिंपल लड्डा ने भी माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प पर चढ़ाई की। यह चढ़ाई 15 दिन की थी। अरिष्का और उनकी मां डिंपल की जोड़ी ने माइनस 3 डिग्री और माइनस 17 डिग्री के बीच के तापमान रेंज में आने-जाने की कुल 130 किमी की दूरी तय की। एक रिपोर्ट के मुताबिक इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बाद अरिष्का लड्डा काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि, उन्हें खुशी महसूस हो रही है, वहां बहुत ठंड थी। अरिष्का आगे कहती हैं कि वह भविष्य में एवरेस्ट फतह करना चाहती थीं। उसने 7-8 परत वाले कपड़े पहने हुए थे और 15 दिनों में पूरी यात्रा तय की। इस सफलता के लिए अरिष्का और उनकी मां डिंपल सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रही हैं।

और पढ़े: UK में साड़ी पहनकर 42.5 किमी के मैराथन में भागी ये भारतीय महिला, वायरल हुआ वीडियो!

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरिष्का लड्डा की मां डिंपल ने बताया कि, जब उन्होंने अपनी बेटी को एवरेस्ट बेस कैम्प ले जाने का फैसला किया, तो यह अचानक से हुआ था। डिंपल ने बताया कि उन्हें एक्सपर्ट्स ने बताया था कि, आमतौर पर 12 साल से ऊपर के बच्चे चढ़ते हैं, ऐसे में उन्होंने अपने रिस्क पर अपनी बच्ची को साथ में लिया। आगे अरिष्का लड्डा की मां कहती है कि उनकी बेटी एक्टिव रहती है, शनिवार और रविवार को दोनों पुणे के आसपास के किलों पर चढ़ाई करती है। डिंपल लड्डा का कहना है कि वह अपनी बेटी को प्रोफेशनली ट्रेनिंग देने की योजना बना रही हैं। जरूरत पड़ी तो वह अपनी बेटी के लिए माउंट एवरेस्ट फतह करने की योजना भी बनाएंगी।

और पढ़े: साड़ी पहन बर्फीली पहाड़ियों में महिला ने की खतरनाक स्कीइंग, देखें तूफानी वीडियो!

गौरतलब है कि दुनिया का सबसे ऊंचा छोटा माउंट एवरेस्ट नेपाल और तिब्बत की सीमा पर भी है। इस हिसाब से इसके दो बेस कैम्प हैं। एक साउथ बेस कैम्प है जो नेपाल में 5,364 मीटर की ऊंचाई पर है और दूसरा नॉर्थ बेस कैम्प है जो चीन में 5,150 मीटर की ऊंचाई पर है। ऐसे में अरिष्का लड्डा और उनकी मां डिंपल लड्डा ने माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प पर चढ़ाई कर अपना नाम रोशन किया है।

Image Courtesy: Twitter

IIM छात्रा अवनी मल्होत्रा ने किया कमाल, टैलेंट के दम पर हासिल किया Microsoft का 64 लाख का पैकेज!

First Published: May 12, 2023 7:07 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!