PUBG ने बना दी जोड़ी: 4 बच्चों को लेकर भारतीय प्रेमी के पास भाग आईं पाकिस्तानी महिला!

Pakistani-woman-comes-India-with-kids-indian-lover-who-she-met-while-playing-PUBG

सब कहते है जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है। लेकिन इस घटना को देखते हुए आप भी कहेंगे की ये जोड़ी तो PUBG ने ही बना दी है। जी हाँ, एक पाकिस्तानी महिला, जिसे मोबाईल पर PUBG खेलते हुए एक भारतीय इंसान से प्यार हो गया और आगे तो ये महिला सब कुछ छोड़छाड़ अपने प्रेमी के पास भारत में भी आ गई। गौर करने वाली बात ये है की महिला शादीशुदा है और उसके 4 बच्चे भी है। इन्ही 4 बच्चों को लेकर ये महिला भारत अपने प्रेमी के पास भागी चली आई।

आपको बता दे की, हाल ही में एक घटना के पता चलने के बात ये खबर तेजी से सब जगह फ़ैल रही है। सीमा गुलाम हैदर नाम की 27 वर्षीय एक पाकिस्तान महिला की मुलाकात मोबाइल के गेमिंग ऐप PUBG पर भारतीय सचिन से हुई। वही सचिन दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा का रहिवासी है। गेम खेलते हुए दोनों में प्यार हो गया और कहते है ना ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ ठीक उसी तरह सीमा अपने प्रेमी सचिन के पास भारत में भाग आई। सीमा अवैध रूप से बीना वीजा के नेपाल के रास्ते से भारत में दाखिल हुई। यहाँ ये महिला सिर्फ अकेली नहीं आई, बल्कि अपने चारों बच्चों को साथ लेकर वह ग्रेटर नोएडा पहुंची, जहां सचिन रहता था। इस प्लानिंग में सचिन ने भी पाकिस्तानी महिला का साथ दिया।

और पढ़े: “How Dare You?”: Father Lashes Out At Fellow Vistara Passenger For Touching Daughter, Video Viral

पाकिस्तानी महिला सीमा और दिल्ली में रहने वाले सचिन की मुलाकात मशहूर गेमिंग प्लेटफॉर्म PUBG के जरिए हुई थी। सचिन रबूपुरा इलाके में किरणे की दुकान पर काम करता है। गेम खेलने के दौरान उन्होंने एक-दूसरे से ऑनलाइन चैट करना शुरू किया और आखिरकार उन दोनों में प्यार हो गया। अपने प्यार के लिए सीमा अपने घर और पति तक को छोड़ आई। इस पाकिस्तानी महिला ने अवैध तरीके से भारत आने का प्लान बनाया, और भारत पहुंचने के बाद, ये लवबर्ड्स ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में एक साथ रहने लगे। इस घटना के तक़रीबन एक महीने बाद स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की, एक पाकिस्तानी महिला अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रह रही है। जब पुलिस ने इस बारे में छानवीन की तब उन्हें सच्चाई का पता चल गया। सचिन को जब खबर लगी की, पुलिस को सीमा के बारे में खबर मिल गई है, तो वह उसे और उसके चारों बच्चों को लेकर भाग गया। लेकिन गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने सोमवार को इस पाकिस्तानी महिला को आखिर गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े: Indore: दिनदहाड़े युवती से मोबाईल छीन बाइक पर भागे चोर, मुँह के बल गिरी युवती!

पुलिस को सचिन ने गुमराह करते हुए कहा की, उन्होंने कोर्ट मैरेज किया है और उनके 4 बच्चे भी है। दोनों ने इस साल मई में रबूपुरा इलाके में ये घर रेंट पर लिया था। घरमालिक को भी इस महिला के बारे में कुछ पता नहीं था। ये घटना तो किसी फिल्म की कहानी की तरह लग रही है। इस महिला से आगे की पूछताछ शुरू हो गई है। अपने प्यार के लिए घरबार, परिवार क्या देश भी छोड़ आई ये महिला का किस्सा सुनकर लोग हैरान हो रहे है।

 

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.