ओडिशा में दहेज की मांग पर दुल्हन गई छोड़, दूल्हा आया पीछे और मांगी माफी!

odisha-bride-walks-out-after-groom-demands-dowry-he-comes-back-apologize

आज के दिन भारत में ऐसे कई ग्रामीण भाग है जहां आज के दिन भी दहेज की प्रथा चलती आ रही है। सिर्फ ग्रामीण भागों में की क्यों, शहरों में पढ़े लिखें लोग भी छुपछुप कर शादी के लिए वधु के परिवार से दहेज में भरी रकम वसूल करते है। हाल ही में कुछ ऐसी ही घटना ओडिशा (Odisha) के एक गांव में हुई। एक दूल्हे ने शादी होने के बाद दुल्हन के परिवार वालों से बाइक की मांग की। लेकिन इस घटना में आगे कुछ ऐसा हुआ की आप चौंक जाएंगे और दुल्हन ने उठाएं कदम की तारीफ करेंगे।

Image Courtesy: Odisha TV

रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडिशा में हाल ही में एक जोड़े की शादी संपन्न हुई। देवकी नाम की एक महिला की शादी 9 जून को अर्जुन नाम के व्यक्ति से हुई। घर आई नई दुल्हन से दूल्हे और उसके घरवालों ने स्वागत तो किया, लेकिन घर आते ही उससे दहेज के रूप में बाइक की मांग की। अपने पति और उसके घरवालों की ये मांग सुन कर देवकी हैरान रह गई और उसे बेहद बुरा लगा। क्यों की शादी होने के पहले तक अर्जुन और उसके परिवार वालों ने दहेज के बारे में कुछ भी नहीं कहा था ना ही कुछ माँगा था।

और पढ़े: अजब शादी की गजब कहानी; भगौड़े दूल्हे को खींचकर लाई दुल्हन, लिए सात फेरे!

लेकिन इस दौरान देवकी ने हिम्मत नहीं हारी और साहस दिखाया। नई नवेली दुल्हन देवकी ने अपनी चूड़ियाँ और मंगलसूत्र पीछे छोड़कर पति के घर से निकल गई और अपने मायके चली आई। इस बारे में देवकी ने कहा की, “उन्हें बाइक चाहिए थी, मैं नहीं।” इस बारे में आगे कहते हुए देवकी ने ये भी कहा की, अर्जुन और उसकी सगाई दो साल पहले हुई थी। लेकिन इस दौरान उसने या उसके परिवार वालों ने पूछने के बावजूद भी किसी तरह की दहेज की मांग नहीं की।

लेकिन इस मामले में हैरानी की एक और बात हुई। कुछ दिनों के बाद, अर्जुन देवकी से मिलने उसके मायके गया, उससे माफी भी माँगी और घर वापिस चलने को भी कहा। इस मामले में अर्जुन को अपनी दहेज की मांग गलत लगी और दोनों के परिवार वालो के सामने उसने अपनी गलती मान ली। अर्जुन बस अपनी पत्नी देवकी के साथ प्यार से जीवन बिताना चाहता है।

और पढ़े: MP में घटी अजब घटना, सामूहिक विवाह में दुल्हनों को तोहफे में दिए कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां!

देवकी के इस साहस भरे कदम ने उसके पति और ससुराल वालों को काफी अच्छा सबक सिखाया है। अगर भारत में सभी लड़कियां इस तरह से साहस दिखाएं तो देश से दहेज प्रथा जल्द ही छू मंतर हो जाएगी।

Image Courtesy: Odisha TV

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.