NMACC रेड कार्पेट पर इस पंजाबी कमेंट्री को सुन हंस के लोटपोट हो जाएंगे आप!
है बेहद मजेदार!

हाल ही में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के रेड कार्पेट के दौरान तीन दिन का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया था। कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने मुंबई में इस रेड कार्पेट के दौरान हाजिरी लगाई। बॉलीवुड के कई मशहूर स्टार्स, साथ ही कई इंटरनैशनल हॉलीवुड सेलेब्स, कला, धर्म, स्पोर्ट्स, राजनिती से जुड़े लोग भी इस धमाकेदार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वही इस कार्यक्रम के बारे में सोशल मीडिया पर कई मजेदार मिम्ज और वीडियोज भी वायरल हो रहे है। वही NMACC रेड कार्पेट में आए मेहमानों के कपड़ों पर मजेदार पंजाबी कमेंट करने वाला एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आईये जानते है ऐसा क्या है इस वीडियो में और यह आखिर शेयर किसने किया है?
View this post on Instagram
हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) इवेंट का तीन दिनों का एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान सिर्फ भारतीय और बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, तो हॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटीज ने हाजिरी लगायी। इस दौरान अलग अलग मशहूर भारतीय डिजाइनर्स ने इस रेड कार्पेट में शामिल होने वाले सेलेब्स के लिए खूबसूरत और शानदार डिजाइनर आउटफिट्स बनाए थे। तीन दिन चले इस कार्यक्रम के दौरान मानो एक फैशन मेला ही चल रहा था। उसी दौरान इन सेलेब्स की कई शानदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन सारे सेलेब्स और उनके शानदार आउटफिट्स को लोगों ने खुब पसंद किया। लेकिन इसके साथ ही कई लोगों ने इसपर मजेदार मिम्ज और वीडियोज भी बनाए और शेयर किए।
और पढ़े: NMACC Gala: Twitter Flooded With Memes On Desi Paparazzi, Mukesh Ambani And Tom Holland’s Hand Shake, And More!
View this post on Instagram
वही अरुण सिंह नामक रिपोर्टर-जर्नलिस्ट जो की सोशल मीडिया पर मजेदार पंजाबी कॉन्टेंट बनाने के लिए मशहूर है, उसने NMACC इवेंट के दौरान सेलेब्स के स्टाइल पर एक मजेदार वीडियो बनाया है। यह वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाओगे इसकी ग्यारंटी हम देते है। चले देखते है ऐसा क्या ही है इस वीडियो में..
View this post on Instagram
सबसे पहले तो इस पंजाबी डैडी प्रो मैक्स ने इस वीडियो को ‘अंबानीया दा मेला वेखलो’ यह कैप्शन डालते हुए NMACC रेड कार्पेट को रिव्यू किया है। शाहरुख खान के फैमिली की तस्वीर के साथ “कर दी माँ बहन एक” कहते हुए इस मजेदार रिव्यू की शुरुआत होती है। फिर एक एक कर सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी पर भी यह बंदा पंजाबी में कमेंट्स पास करता है। नीता अंबानी की तस्वीर देख अरुण उन्हें पहचान नहीं पाता और उन्हें ‘मोम दा पुतला’ बोल देता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बाद अरुण रेखा जी की तस्वीर देख शरमाते हुए उन्हें अपने जमाने की हीरोइन कहता है और साथ ही कहता है की, “ना ये बूढ़ी होंगी, ना हमें बूढ़ा होने देगी”।
और पढ़े: These NMACC Gala Pics Prove Radhika Merchant Is The Most Stylish Member Of The Ambani Khandaan
अरुण के इस कमेंट्री पर कई नेटिजन्स ने अपने फनी रिएक्शंस दिए है। लोग उसका रिव्यू सुनते सुनते ही हंसी से लोटपोट हो जा रहे है। इससे पहले भी अरुण ने कई मजेदार वीडियोज शेयर किए है।
First Published: April 03, 2023 7:57 PMNMACC Gala Served Major Inspiration For Sleek, Gelled Hair. Here’s How You Can Style Yours