निक्की यादव मर्डर के बाद NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने की कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग!

जहा पूरा देश श्रद्धा वालकर केस का धक्का पचा नहीं पा रहा है, वही निक्की यादव की हुई हत्या से लोग फिरसे भयभीत हो गए है। दिल्ली में घटी इस घटना का पुरे भारत में निषेध हो रहा है। वही इस विषय पर भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी बात की है। हाल ही में हुए निक्की यादव मर्डर केस को लेकर रेखा शर्मा ने अपना गुस्सा सोशल मिडिया पर निकाला है, उन्होंने किये हुए ट्वीट्स काफी वाइरल हो रहे है। लोग रेखा शर्मा के मांग की तारीफ़ कर रहे है।

Image Courtesy: Twitter

राष्ट्रिय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हाल ही में हुए निक्की यादव मर्डर केस के बाद लिव इन में बढ़ते अपराधों को देख सरकार से एक मांग की है। रेखा शर्मा ने निक्की यादव की हुई हत्या को लेकर सरकार से पुलिस रिपोर्ट की मांग की है। इसके साथ ही शर्मा ने अपने ट्विटर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून की व्यवस्थाओं को और भी मजबूत करने के लिए कहा है। जिस तरह से श्रद्धा वालकर, निक्की यादव की हत्या के बाद ऐसी इतर भी कई घटनाएं बढ़ रही है जिसमे लिव इन रिलेशनशिप महिलाओं के लिए खतरा साबित हो रहा है।

और पढ़े: दिल्ली फ्रिज मर्डर केस के बाद, महाराष्ट्र में भी लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या!

रेखा शर्मा को ऐसे लगता है की, इन हत्याओं के बाद सरकार को उचित कदम उठा कर अपने कानूनन व्यवस्थाओं को और भी मजबूत करने की और उचित उपाय करने की जरुरत है। इसके साथ ही रेखा अपने ट्वीट द्वारा पैरेंट्स को भी यह सुझाव दे रही है की हमें अपने बच्चों के साथ सम्मान और अच्छे व्यवहार के साथ पेश आना चाहिए, जिस वजह से आज अपने अंदर किसी बात को दबा ना पाए और अपने लोगों से सारी बातें शेयर करे। ऐसे करने से वह अपने मन में कोई संकोच नहीं रखेंगे और अपने पैरेंट्स से सभी बातें शेयर करेंगे।

रेखा शर्मा कहती है की, बड़े होते हुए बच्चों के साथ हमें बेहद अच्छे से पेश आना चाहिए, एक दोस्त बनकर उनकी बातें सुननी चाहिए, उन्हें उनकी भावनाये, विचार, संकोच, खुशियां हमारे साथ शेयर करने की इजाजत देनी चाहिए। यह बात याद रखनी चाहिए की, इन बच्चों को हमने जन्म जरूर दिया है लेकिन उनकी अलग पहचान भी हो सकती है, इसीलिए हमें उन्हें हमेशा डराकर नहीं रखना चाहिए। अपने बच्चों की बातें सुनकर आप उन्हें एक स्ट्रांग और स्वतंत्र इंसान बना सकते है। सपोर्टिव वातावरण में बच्चे खुदको कम्फर्टेबल महसूस करते है और जब उन्हें जरुरत होती है तब वह आपसे मदद भी मांगते है।

और पढ़े: “Enjoyed His Engagement Party”: Delhi Police On New Developments In Nikki Yadav’s Murder Case By Partner

NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा के यह ट्वीट्स काफी वाइरल हो रहे है। हम भी रेखा शर्मा से इस बात पर सहमत है। इस बात को ध्यान में रख आगे जाकर शायद कुछ बदलाव हो जाए।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.