Site icon Hauterrfly

MP में घटी अजब घटना, सामूहिक विवाह में दुल्हनों को तोहफे में दिए कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां!

मध्य प्रदेश में एक वाकई चौंका देने वाली घटना घटी है। मध्य प्रदेश के झाबुआ इलाके में सोमवार को एक सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह में नवविवाहितों को तोहफे में कुछ ऐसी चीजें मिली जो देख के लोग बेहद चौंक गए। आपको बता दे की मध्य प्रदेश के झाबुआ इलाके में सोमवार को एक सामूहिक विवाह समारोह हुआ, जिसमे दुल्हनों को तोहफे में दिए जाने वाले मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां दी गई। इस तोहफे को देख वह के सारे लोग हक्के बक्के हो गए।

और पढ़े: The Bihar Government Is Distributing Condoms To Migrant Workers. Pandemic Babies Might Be The Next Worry

आपको बता दे की ये किस्सा मध्य प्रदेश के झाबुआ इलाके के थांदला में घटा, जब 296 जोड़ों का विवाह सामूहिक तरीके से हो रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के तहत आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। यह एक आर्थिक रूप से वंचित समूहों की महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम है, जिसमे उनकी शादी का खर्चा सरकार उठता है। इस सामूहिक शादी के दौरान महिलाओं को तोहफे में दिए गए मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां मिली। जैसे ही ये बात सामने आई, लोगों की चिंता बढ़ गई। इस वजह से कंडोम के वितरण की पूछताछ शुरू हुई।

पूछताछ के दौरान वरिष्ठ जिला प्रशासक भूरसिंह रावत ने इस घटना के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद सुझाव दिया गया की गर्भनिरोधक गोलियां और कंडोम परिवार नियोजन शिक्षा अभियान का हिस्सा है। इस योजना के बारे में यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी कई ग्रामीण भागों में हुए सामूहिक विवाह समारोह के दौरान दुल्हनों को गर्भावस्था परीक्षण कराने के लिए कहा गया था। ये परीक्षण आम तौर पर दूल्हा और दुल्हन की उम्र को सत्यापित करने, सिकल सेल एनीमिया की जांच करने और उनकी शारीरिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए किए जाते हैं।

और पढ़े: अजब शादी की गजब कहानी; भगौड़े दूल्हे को खींचकर लाई दुल्हन, लिए सात फेरे!

हालाँकि थांदला में 296 जोड़ों का सामूहिक विवाह कंडोम और गर्भनिरोधक तोहफे की वजह से कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहा है। वही ये तोहफा योजना के तहत कुछ सोच समझ कर दिए जाने की बातें भी हो रही है।

अब धरती पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष में कर सकेंगे शादी, आएगा इतना खर्च!

Exit mobile version