चीन में गर्लफ्रेंड को मनाने 21 घंटे घुटने के बल बैठा रहा लड़का, क्या ऐसे भी होता है प्यार?

बेचारा प्यार का मारा!

चीन में गर्लफ्रेंड को मनाने 21 घंटे घुटने के बल बैठा रहा लड़का, क्या ऐसे भी होता है प्यार?

अपने प्यार को पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। कई बार तो प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए चाँद तारे तक तोड़ लाने का वादा कर देते है। यह सब तो सिर्फ बातें है और कोई भी अपने प्यार को पाने के लिए ऐसी मीठी मीठी बातें तो करते ही है। लेकिन चीन में एक इंसान ने ऐसा ही कुछ कारनामा अपने गर्लफ्रेंड के लिए किया है। जी हाँ, आप पढ़ कर चौंक जायेंगे की, चीन में एक आदमी अपनी पूर्व प्रेमिका (एक्स गर्लफ्रेंड) को वापिस पाने के लिए उसके ऑफिस के सामने लगभग 21 घंटों तक अपने घुटनों के बल बैठा रहा।

सोशल मीडिया पर आज एक पोस्ट सुबह से वायरल हो रहा है। जिसमे कहा जा रहा है की, चीन में एक आदमी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को वापिस पाने के लिए उसके ऑफिस के सामने बारिश में लगभग 21 घंटों तक अपने घुटनों के बल बैठा रहा। इस दौरान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को वापिस अपनी जिंदगी में पाने के लिए वह भीख मांगता रहा। रिपोर्ट के अनुसार, यह लड़का 28 मार्च को दोपहर 1 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक, यानी के 21 घंटों तक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के ऑफिस के सामने बैठा रहा। इस दौरान बहुत बारिश भी हो रही थी और ठंड भी थी। फिर भी बारिश और ठंड से जूझते हुए, अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के लिए हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए यह लड़का घुटनों के बल बैठा रहा।

और पढ़े: “I Don’t Trust My Industry”: Singer Chinmayi Sripaada On The Trauma After Talking About Her Sexual Abuse Case

वही इसी बीच कई लोग उसके पास से गुजर रहे थे और उसे इस हालत में देख उसे यह जिद छोड़ने भी कह रहे थे। लेकिन यह इंसान किसी की बात न सुनते हुए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की रह देखता रहा। इस हंगामे के बावजूद उसकी पूर्व प्रेमिका कहीं नहीं दिखी। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी वह पहुंची और उसे ऐसे करने से रोकने लगी। तब इस इंसान ने पुलिस से उल्टा सवाल करते हुए इस प्रयास में कुछ गलत तो नहीं है यह पूछा। फिर उसके बाद सबको उसे अकेला छोड़ने की बिनती की।

और पढ़े: Woman Singing Mashup Of Unholy, Ramta Jogi And Ram Leela In This Viral Video Will Blow Your Mind!

हालाँकि, ऐसे कई आशिक या मजनू हम आजकल के ज़माने में देखते है। लेकिन यह दीवानगी किस हद तक किसी इंसान को लेकर जा सकती है यह सिर्फ और सिर्फ व्यक्ति के स्वाभाव पर निर्भर करता है। भारत में भी ऐसी कई घटनाएं घटती है, जिनमे आवारा या प्यार में पागल लोग ऐसी उटपटांग चीजें करने लगते है। बात यह है की कौन कितने हद तक जा सकता है, और ऐसी बातों से अगर किसी को तकलीफ पहुँच रही हो तो यह बात सही है या गलत। प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन प्यार में ऐसी उटपटांग बातें करना जिससे लोगों को तकलीफ हो, यह बेहद गलत है। खैर इस इंसान को उसका प्यार जरूर मिले इसकी हम आशा करते है।

IIM छात्रा अवनी मल्होत्रा ने किया कमाल, टैलेंट के दम पर हासिल किया Microsoft का 64 लाख का पैकेज!

First Published: April 05, 2023 7:25 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!